एक्सप्लोरर

गो एयर ने 15 अप्रैल से घरेलू उड़ानों, 1 मई से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग शुरू की

गो एयर ने 15 अप्रैल से घरेलू उड़ानों और 1 मई 2020 से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग शुरू कर दी है.

नई दिल्लीः एयरलाइन कंपनी गो एयर ने लॉकडाउन के अगले दिन यानी 15 अप्रैल 2020 से घरेलू उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है. इसके अलावा कंपनी ने 1 मई 2020 से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी बुकिंग खोलने का एलान कर दिया है. बता दें कि आज खबर आई थी कि बंद की अवधि समाप्त होने के बाद सरकार विमानों को चरणबद्ध तरीके से संचालित करने की अनुमति दे सकती है. सरकार कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के देशव्यापी 21 दिन के बंद के समाप्त होने के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को चरणबद्ध तरीके से संचालित करने की अनुमति दे सकती है. बंद की अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है. कोरोना वायरस महामारी के चलते विमानन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. एक अधिकारी ने कहा कि सरकार 15 अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से विमानों के संचालन को मंजूरी देने पर विचार कर सकती है. साथ ही उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों के लिए विमान संचालन की मंजूरी नहीं होगी. वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विमान संचालन शुरू होने संबंधी रिपोर्ट को ‘‘कयास’’ करार दिया. उन्होंने दो अप्रैल के अपने एक ट्वीट का जिक्र किया जिसमें कहा गया है कि बंद समाप्त होने के बाद विमान परिचालन के संबंध में अभी निर्णय लिया जाना बाकी है. पुरी ने रविवार को ट्वीट किया था कि 15 अप्रैल से विमान संचालन चरणबद्ध तारीके से शुरू किया जाने की खबरें कयास मात्र हैं. सही स्थिति के बारे में दो अप्रैल 2020 के मेरे ट्वीट में बताया गया है. दो अप्रैल के ट्वीट में उन्होंने कहा था,‘‘घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने वर्तमान में 15 अप्रैल तक बंद हैं. इस अवधि के बाद सेवा शुरू करने के संबंध में निर्णय लिया जाना बाकी है. हमें मामले दर मामले स्थिति का आकलन करना होगा.’’ दरअसल एअर इंडिया को छोड़ कर सभी प्रमुख विमानन कंपनिया 14 अप्रैल के बाद की टिकट बुक कर रहीं हैं. एअर इंडिया केवल ऐसे टिकट बुक कर रही है जो 30 अप्रैल के बाद के हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget