एक्सप्लोरर

सोने की घरेलू मांग 2018 में 1.40 प्रतिशत गिरकर 760 टन पर आयी, वैश्विक मांग में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी

अधिक कीमत और कुछ सरकारी कदमों से सोने की घरेलू मांग 2018 में 1.40 प्रतिशत गिरकर 760.40 टन पर आ गयी.

मुंबई: अधिक कीमत और कुछ सरकारी कदमों से सोने की घरेलू मांग 2018 में 1.40 प्रतिशत गिरकर 760.40 टन पर आ गयी. हालांकि इस दौरान सोने की वैश्विक मांग में चार प्रतिशत की तेजी आयी. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की वार्षिक रिपोर्ट में गुरुवार को यह जानकारी दी गयी.

परिषद ने कहा कि विवाह के मुहूर्त वाले दिनों की कम संख्या रहने, कीमतों में भारी उथल-पुथल होने और सरकार द्वारा पारदर्शिता के लिये उठाये गये विभिन्न कदमों से यह गिरावट आयी है. वर्ष 2017 में घरेलू स्वर्ण मांग 771.20 टन रही थी.

रिपोर्ट में कहा गया कि विभिन्न केंद्रीय बैंकों ने 2018 में 74 प्रतिशत अधिक सोने की खरीद की. उन्होंने 2018 में 651.50 टन सोने की खरीद की जबकि 2017 में उन्होंने 374.80 टन सोने की खरीद की थी.

परिषद के प्रबंध निदेशक (भारत) सोमासुंदरम पीआर ने कहा कि आगामी आम चुनाव और खर्च में वृद्धि को देखते हुए 2019 में सोने की घरेलू मांग 750 से 850 टन के बीच रहने का अनुमान है.उन्होंने कहा कि आभूषणों की घरेलू मांग 2018 में एक प्रतिशत गिरकर 598 टन पर आ गयी. हालांकि मूल्य के संदर्भ में आभूषणों की मांग पांच प्रतिशत बढ़कर 16.66 लाख करोड़ रुपये पर रही.

इस दौरान कुल निवेश मांग चार प्रतिशत कम होकर 162.40 टन पर आ गयी. मूल्य के संदर्भ में यह दो प्रतिशत की तेजी के साथ 45,250 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी. सोमासुंदरम ने कहा कि इस दौरान संगठित रत्न एवं आभूषण क्षेत्र में वृद्धि होने से इसका अवैध बाजार 2017 के 115 टन से कम होकर 2018 में 90-95 टन पर आ गया. परिषद ने कहा कि 1971 में अमेरिकी डॉलर को सोने में बदलने की प्रक्रिया बंद होने के बाद सोने की वैश्विक मांग सबसे उच्च स्तर पर रही. उसने कहा कि 2018 में सोने की मांग में तेजी में चना का सबसे मुख्य योगदान रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV Subsidy: सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
प्लॉट या फ्लैट: निवेश के लिए क्या है बेहतर? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा
प्लॉट या फ्लैट: निवेश के लिए क्या है बेहतर? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा
पान मसाला खाने वाले ध्यान दें, FSSAI ने इस चीज पर लगा दिया बैन, बड़ा झटका
पान मसाला खाने वाले ध्यान दें, FSSAI ने इस चीज पर लगा दिया बैन, बड़ा झटका
Aviation News: एयरपोर्ट चलाने वाली कंपनी एयरलाइन शुरू कर सकती है? सरकार ने संसद में बताया
एयरपोर्ट चलाने वाली कंपनी एयरलाइन शुरू कर सकती है? सरकार ने संसद में बताया

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget