एक्सप्लोरर

देश में बढ़ रहे हैं 'घोस्ट शॉपिंग सेंटर', रिपोर्ट में सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा, जानें क्या हैं ये

Ghost Shopping Centres in India: नाइट फ्रैंक ने जो रिपोर्ट निकाली है वो आपको चौंका सकती है क्योंकि ये बदलते ट्रेंड को इशारा कर रही है.

Ghost Shopping Centre: देश के आठ प्रमुख शहरों में खाली पड़े शॉपिंग मॉल की संख्या पिछले साल 57 से बढ़कर 64 हो गई. इसकी वजह रिटेल सेलर्स और कंज्यूमर्स का प्रीमियम प्रॉपर्टीज को तरजीह देना है. रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया ने मंगलवार को 'थिंक इंडिया थिंक रिटेल 2024' शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की. इसमें 29 शहरों के शॉपिंग सेंटर और बड़े बाजारों पर गौर किया गया है.

घोस्ट शॉपिंग सेंटर की संख्या बढ़ी- जानें क्या हैं ये

रिपोर्ट के मुताबिक, आठ प्रमुख महानगरों में खाली पड़ी रिटेल प्रॉपर्टी की संख्या तेजी से बढ़ी है. करीब 1.33 करोड़ वर्ग फुट सकल पट्टे योग्य क्षेत्र वाले 64 शॉपिंग मॉल को 2023 में 'घोस्ट शॉपिंग सेंटर' के रूप में क्लासीफाई किया गया. 'घोस्ट शॉपिंग सेंटर' से मलतब उन मॉल से है जो 40 फीसदी से ज्यादा खाली हैं. एरिया की बात करें तो यह पिछले साल (2022) के 84 लाख वर्ग फुट से 58 फीसदी ज्यादा हैं.

नाइट फ्रैंक ने खाली पड़े शॉपिंग सेंटर की संख्या में बढ़ोतरी के चलते 2023 में 6,700 करोड़ रुपये या 79.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर का नुकसान होने का अनुमान लगाया है. रिपोर्ट के मुताबिक आठ नए रिटेल केंद्र जुड़ने के बावजूद 2023 में शॉपिंग केंद्र की कुल संख्या घटकर 263 रह गई क्योंकि पिछले वर्ष 16 शॉपिंग केंद्र बंद हो गए.

सबसे ज्यादा खाली मॉल दिल्ली-एनसीआर में

नाइट फ्रैंक के आंकड़ों के मुताबिक, शीर्ष आठ शहरों में कुल 64 खाली पड़े मॉल में से 21 मॉल दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में, 12 बेंगलुरु में, 10 मुंबई में, छह कोलकाता में, पांच हैदराबाद में, चार अहमदाबाद में और तीन-तीन चेन्नई और पुणे में हैं. हैदराबाद में केवल ऐसे मॉल की संख्या 19 फीसदी घटी है. कोलकाता में इनमें सबसे अधिक सालाना आधार पर 237 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

बदल रहा है कंज्यूमर का ट्रेंड

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर शिशिर बैजल ने कहा, "बढ़ती खर्च योग्य आय, यंग डेमोग्राफिक और शहरीकरण से प्रेरित कंजम्पशन की गति संगठित रिटेल सेक्टर के पक्ष में है." उन्होंने कहा कि खरीदारों के लिए बेहतर रिटेल अनुभव महत्वपूर्ण है, जो भौतिक रिटेल स्थानों के महत्व को उजागर करता है. नाइट फ्रैंक ने इस बात पर भी जोर दिया कि एक साल में महानगरों में में शॉपिंग केंद्र की कुल संख्या भी घटी है.

ये भी पढ़ें

12 दिनों से इस राज्य में मालगाड़ी की सेवा बंद, पेट्रोल-डीजल बिक्री पर लगी लिमिट- खाने के भंडार पर जानें अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारत में पेट्रोल-LPG की बात छोड़ें! क्या अब गहराने वाला है LNG संकट?
भारत में पेट्रोल-LPG की बात छोड़ें! क्या अब गहराने वाला है LNG संकट?
भारत किन-किन देशों को बिजली बेचता है, इससे देश की कितनी कमाई होती है?
भारत किन-किन देशों को बिजली बेचता है, इससे देश की कितनी कमाई होती है?
आप भी इस्तेमाल करते हैं Dabar का नीम वाला टूथपेस्ट? हाई कोर्ट ने लगाई रोक
आप भी इस्तेमाल करते हैं Dabar का नीम वाला टूथपेस्ट? हाई कोर्ट ने लगाई रोक
176 करोड़ सैलरी लेते हैं HCLTech के विजय कुमार, टॉप पर, एन चंद्रशेखरन ने कितना कमाया?
176 करोड़ सैलरी लेते हैं HCLTech के विजय कुमार, टॉप पर, एन चंद्रशेखरन ने कितना कमाया?

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget