एक्सप्लोरर

No Discount On EMI: क्रेडिट कार्ड का करते हैं इस्तेमाल? अब ईएमआई के साथ नहीं मिल पाएगा डिस्काउंट का लाभ!

RBI Action on Personal Loans: अनसिक्योर्ड लोन पर आरबीआई के नए नियमों से बाजार में उथलपुथल है. इसके बाद से पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड ईएमआई के भविष्य को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. 

RBI Action on Personal Loans: अनसिक्योर्ड लोन पर आरबीआई (RBI) की सख्ती से मार्केट में हलचल मची हुई है. आरबीआई ने हाल ही में पर्सनल लोन (Personal Loan) के लिए दो नियमों में बदलाव कर दिया. पहले तो उसने बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के दो प्रोडक्ट पर रोक लगा दी. उसके बाद केंद्रीय बैंक ने बैंकों और एनबीएफसी (NBFC) के लिए पर्सनल लोन देने पर रिस्क वेट 100 फीसद से बढ़ाकर 125 फीसद कर दिया. धड़ाधड़ हुए इन फैसलों से पर्सनल लोन सेगमेंट में सन्नाटा छा गया है. इसके बाद से पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड ईएमआई के भविष्य को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. 

आसानी से ईएमआई पर नहीं मिलेंगी चीजें 

बैंक और एनबीएफसी पर कसी जा रही इस नकेल से कार्ड के जरिए खरीदारी और डिस्काउंट पर प्रभाव पड़ने की पूरी आशंका है. ऐसा माना जा रहा है कि आरबीआई की सख्ती से बैंक और एनबीएफसी आपकी खरीदारी को ईएमआई में कनवर्ट करने के ऑप्शन पर लगाम लगाएंगे. एनबीएफसी आसान पर्सनल लोन को ईएमआई पर देने में सबसे आगे हैं. सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी बजाज फाइनेंस पर हुई कार्रवाई से अन्य कंपनियां भी हतोत्साहित होंगी और आसानी से ईएमआई पर चीजें नहीं मिल पाएंगी. 

केएफएस मुहैया नहीं करा रही थी बजाज फाइनेंस 

आरबीआई ने बजाज फाइनेंस पर एक्शन लेते हुए कहा था कि उसने ग्राहकों को दिए जाने वाले ‘की फैक्ट स्टेटमेंट’ (KFS) में गड़बड़ी की है. आरबीआई के स्पष्ट निर्देश के बावजूद कंपनी ग्राहकों को केएफएस मुहैया नहीं करा रही थी. इसके चलते एनबीफसी कंपनी के इंस्टा ईएमआई और ईकॉम प्रोडक्ट पर रोक लगा दी गई थी. 

कई गुना हुई पर्सनल लोन में बढ़ोतरी 

पिछले कुछ सालों में पर्सनल लोन की रकम में हुई कई गुना बढ़ोतरी से आरबीआई परेशान था. उसने बैंकों और एनबीएफसी को पहले भी इन पर लगाम लगाने की चेतावनी दी थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी, 2022 से 50 हजार से कम रुपये वाले पर्सनल लोन कुल रिटेल लोन का 25 फीसद तक हो चुके थे. रिटेल लोन में पर्सनल के अलावा शिक्षा, ट्रेवल, कंज्यूमर ड्यूरेबल और कार एवं दोपहिया लोन आते हैं. 

क्या होती है EMI

EMI जिसे Equated Monthly Installment या समान मासिक किश्त कहते हैं. लोन चुकाने या समान खरीदने पर जिस समान मासिक किश्त का भुगतान किया जाता है, उसे EMI कहते हैं. आप हर महीने बैंक से लिए गए लोन का धीरे-धीरे भुगतान कर सकते हैं. हालांकि, लोन चुकाने में आपको कुल रुपये का ब्याज भी चुकाना पड़ता है.

ये भी पढ़ें 

Bank Holidays in Dec 2023: दिसंबर में बैंक में है छुट्टियों की भरमार, सूची देखकर ही करें अपने काम की प्लानिंग!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'
रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़
रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget