एक्सप्लोरर

Recession 2024: जापान को पछाड़ जर्मनी बना नंबर-3 इकोनॉमी, ब्रिटेन के दरवाजे पर हुई मंदी की दस्तक

World's Biggest Economies: पिछले साल जर्मनी में आर्थिक मंदी आई थी. अब जापान और ब्रिटेन में भी आर्थिक मंदी आ गई है...

वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए साल 2024 अब तक ठीक साबित नहीं हुआ है. एक तरफ बड़ी व नामी कंपनियां दनादन छंटनी कर रही हैं. दूसरी ओर अब आर्थिक मंदी ने अपना दायरा बढ़ा दिया है. पिछले साल जर्मनी को शिकंजे में लेने के बाद अब आर्थिक मंदी ब्रिटेन तक पहुंच गई है और जापान के ऊपर भी मंडराने लगी है. हालांकि जर्मनी को एक फायदा भी हुआ है. सबसे बड़ी यूरोपीय अर्थव्यवस्था अब जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की नंबर-3 इकोनॉमी बन गई है.

जापान और जर्मनी की जीडीपी के साइज

यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी पिछले साल के दौरान कुछ समय के लिए हल्की मंदी की चपेट में चली गई थी. पूरे साल के हिसाब से 2023 में जर्मनी की जीडीपी 0.3 फीसदी सिकुड़ गई. वहीं जापान की अर्थव्यवस्था में पिछले साल के दौरान 1.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके बाद भी जीडीपी के साइज के मामले में जर्मनी ने जापान को पीछे छोड़ दिया है. आंकड़ों के अनुसार, जापान की इकोनॉमी का साइज 4.2 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि जर्मनी की इकोनॉमी का साइज 4.5 ट्रिलियन डॉलर है.

दुनिया की पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाएं

अभी दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका है, जिसका साइज करीब 27 ट्रिलियन डॉलर है. करीब 17 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के साथ चीन दूसरे स्थान पर है. जापान लंबे समय से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, लेकिन अब चौथे स्थान पर फिसल गया है. वहीं जर्मनी ने एक पायदान की छलांग लगाई है और अब चौथे के बजाय तीसरे स्थान पर है. करीब 3.75 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के साथ भारत पांचवें स्थान पर है.

सबसे ज्यादा इस कारण नुकसान

जापान को हुआ एक पायदान का नुकसान मुख्य तौर पर करेंसी रेट में उतार-चढ़ाव के कारण है. दरअसल पिछले 2 साल के दौरान जापान की करेंसी येन में भारी गिरावट आई है. डॉलर के मुकाबले येन का भाव इन दो सालों में करीब 20 फीसदी नीचे गिरा है. पिछले साल यानी 2023 में येन करीब 7 फीसदी टूटा है. यही कारण है कि करीब 2 फीसदी की ग्रोथ दर्ज करने के बाद भी डॉलर टर्म में जापान की जीडीपी का साइज कम हुआ है.

मंदी की चपेट में जापान और ब्रिटेन

जापान को आने वाले दिनों में सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था के चलते नुकसान उठाना पड़ सकता है. दिसंबर तिमाही के दौरान जापान की जीडीपी में 0.1 फीसदी की गिरवट आई. वहीं सितंबर तिमाही के एस्टिमेट को एडजस्ट करने के बाद शून्य से 0.8 फीसदी कम कर दिया गया. इस तरह कह सकते हैं जापान तकनीकी तौर पर मंदी की चपेट में आ गया है. मंदी ने ब्रिटेन को भी अपनी चपेट में ले लिया है. सितंबर तिमाही में ब्रिटेन की जीडीपी में 0.1 फीसदी की गिरावट आई थी. अब दिसंबर तिमाही में 0.3 फीसदी की गिरावट आई है. लगातार दो तिमाही के दौरान जीडीपी ग्रोथ रेट निगेटिव रहने पर तकनीकी तौर पर मंदी मान ली जाती है.

ये भी पढ़ें: Recession Fear: क्या होती है आर्थिक मंदी! मंदी और इकॉनमिक स्लोडाउन में क्या है अंतर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget