एक्सप्लोरर

SBI डेबिट कार्ड का ग्रीन पिन घर बैठे कर सकते हैं जेनरेट, ये हैं तीन तरीकें

इस पिन को तीन तरीकों से जनरेट किया जा सकता है. इनमें आईवीआर, इंटरनेट बैंकिंग और एसएमएस शामिल है.

आपके पास अगर भारतीय स्टेट बैंक का डेबिट कार्ड है तो आप इसका पिन घर बैठे ही जेनरेट कर सकते हैं. इस पिन को ग्रीन पिन कहा जाता है. इस पिन को तीन तरीकों से जनरेट किया जा सकता है.  इनमें आईवीआर, इंटरनेट बैंकिंग और एसएमएस शामिल है. आज हम आपको बताएंगे इसकी प्रक्रिया क्या है. आईवीआर सिस्टम अपने रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर से टोल फ्री नंबर 1800 112 211 या 1800 425 3800 पर कॉल करें. अपना एटीएम कार्ड और अकाउंट नंबर तैयार रखें ताकि जरूरत पड़ने पर इनकी डिटेल्‍स को तुरंत दर्ज किया जा सके. ग्रीन पिन जेनरेट करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
  • जब कॉल कनेक्‍ट हो जाए तो एटीएम/डेबिट कार्ड संबंधी सेवाओं के लिए 2 दबाएं.
  • आईवीआर मेनू से पिन जेनरेशन के लिए 1 दबाएं.
  • रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर से कॉल करने पर आईवीआर आपको 1 दबाने के लिए कहेगा या फिर कस्‍टमर एजेंट से बात करने के लिए 2 दबाने के लिए कहा जाएगा.
  • आईवीआर आपको अपने एटीएम कार्ड के अंतिम 5 डिजिट दर्ज करने के लिए कहेगा. अंतिम 5 अंकों को कन्‍फर्म करने के लिए 1 दबाना होगा. अगर आपसे कोई चूक होती है तो एटीएम कार्ड के अंतिम 5 डिजिट दोबारा दर्ज करने के लिए फिर से 2 दबाएं.
  • इसके बाद आप से अपने अकाउंट नंबर के अंतिम 5 अंकों को दर्ज करने के लिए कहा जाएगा. अगर दर्ज किए गए अंक सही हैं तो 1 दबाएं या फिर अकाउंट नंबर के अंतिम 5 अंकों को दोबारा दर्ज करने के लिए 2 दबाएं.
  • अब आपको अपने जन्‍म का साल दर्ज करना होगा.
इसके बाद आपका ग्रीन पिन बन जाएगा. यह आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भेजा जाएगा. आपको प्राप्‍त किए गए पिन को बदलवाने के लिए 24 घंटे के भीतर नजदीकी एटीएम में जाना होगा. नेट बैंकिंग के जरिए
  • www.onlinesbi.com पर जाएं.
  • यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर अपने अकाउंट में लॉग-इन करें.
  • लॉग-इन करने के बाद 'ई-सर्विसेज' टैब के अंदर 'एटीएम कार्ड सर्विसेज' सेलेक्‍ट करें.
  • 'एटीएम पिन जेनरेशन' सेलेक्‍ट करें. यहां आपको दो ऑप्शन मिलेंगे जिनके जरिये एटीएम पिन जेनरेट किया जा सकता है ओटीपी या प्रोफाइल पासवर्ड इस्‍तेमाल करना शामिल है. हमने ओटीपी तरीके का इस्‍तेमाल किया है.
  • आपके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा. आवश्‍यक कॉलम में ओटीपी दर्ज करें.
  • इसके बाद उस सेविंग अकाउंट के साथ एटीएम लिंक है उसे सेलेक्ट करें. फिर 'कंटीन्‍यू' पर क्लिक करें.
  • एटीएम कार्ड को सेलेक्‍ट करें जिसके लिए पिन जेनरेट किया जाना है. अब सब्मिट पर क्लिक करें.
  • आप जो भी पिन जनरेट करना चाहते हैं उसके पहले दो अंक दर्ज करें. बाकी के दो अंक एसएमएस के जरिये आपको भेजे जाएंगे.
  • जो आपने सलेक्ट किए हैं वे दो अंक और मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मिले दो अंक दर्ज करें.
  • 'सब्मिट' पर क्लिक करें.
  • आपका ग्रीन पिन जेनरेट हो जाएगा.
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि नए एटीएम कार्ड को पहले कार्ड को एक्टिवेट कराना होता. कार्ड 'ई-सर्विसेज' सेक्‍शन के तहत 'एटीएम कार्ड सर्विसेज' में एक्टिवेट किया जा सकता है. sms के जरिए
  • 567676 नंबर पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से sms भेजें. 'PIN CCCC AAAA' फॉर्मेट में एसएमएस भेजें. CCCC एटीएम कार्ड के अंतिम चार अंक हैं. AAAA बैंक अकाउंट नंबर के अंतिम 4 अंक हैं.
  • आपके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा.
  • आपको अपना डेबिट कार्ड पिन बदलने के लिए एसबीआई एटीएम जाना होगा.
  • यह ओटीपी सिर्फ दो दिनों के लिए मान्‍य होता है इसलिए एटीएम जल्द से जल्द जाएं.
यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर परेड को लेकर पाकिस्तान में बने 308 ट्विटर हैंडल, गड़बड़ी फैलाने की आशंका- दिल्ली पुलिस
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget