एक्सप्लोरर

Gold Price Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, दूसरी तिमाही में आभूषणों का निर्यात 23,259 करोड़ रुपये बढ़ा

Gold Price Today: सोने की कीमतें इन दिनों 48,000 की भी नीचे फिसल गई हैं. वहीं, इस दौरान रत्न एवं आभूषणों के निर्यात में करीब 30 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है.

Gold Price Today: इस समय अगर आप गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतें इन दिनों 48,000 की भी नीचे फिसल गई हैं. MCX पर सोने की कीमतें 47,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर हैं. वहीं, इस दौरान रत्न एवं आभूषणों के निर्यात में करीब 30 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. आइए आपको बताते हैं इस तिमाही में कैसा रहा आभूषणों का निर्यात-

कितना हुआ था पिछले साल निर्यात
जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी है. वहीं, एक साल पहले समान महीने में यह आंकड़ा 17,936.86 करोड़ रुपये रहा था. इसके अलावा सितंबर, 2019 में यह आंकड़ा 23,491.20 करोड़ रुपये पर था.

शुरुआती 6 महीने में बढ़ा निर्यात
GJEPC ने बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीने अप्रैल-सितंबर में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 134.55 फीसदी बढ़कर 1,40,412.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

त्योहारी सीजन में बढ़ेगी मांग
जीजेईपीसी के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा, ‘‘अप्रैल-सितंबर में 1,40,412.94 करोड़ रुपये या 18.98 अरब डॉलर के निर्यात के साथ रत्न एवं आभूषण क्षेत्र ने सरकार द्वारा क्षेत्र के लिए तय लक्ष्य 41.66 अरब डॉलर का आधा हासिल कर लिया है. बाजारों के खुलने तथा धीरे-धीरे मांग सामान्य होने से उद्योग की धारणा सकारात्मक हो रही है.’’ उन्होंने कहा कि अब त्योहारी सीजन आ रहा है. ऐसे में जीजेईपीसी को वित्त वर्ष के अंत तक निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की उम्मीद है.

CPD का भी बढ़ा निर्यात
अप्रैल-सितंबर, 2021 में कटे और पॉलिश हीरों (CPD) का निर्यात 122.62 फीसदी बढ़कर 91,489.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इससे पिछले साल की समान अवधि में यह 41,095.89 करोड़ रुपये था. इसी तरह सोने के आभूषणों का निर्यात अप्रैल-सितंबर में 262.66 फीसदी बढ़कर 8,100.97 करोड़ रुपये से बढ़कर 29,379.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इस अवधि में चांदी के आभूषणों का निर्यात 48.25 फीसदी बढ़कर 9,477.39 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 6,392.65 करोड़ रुपये था.

इस नंबर पर मिस्ड कॉल देकर चेक करें रेट्स
आप सोने की कीमतें अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा. 

यह भी पढ़ें:

Bloomberg Billionaires Index: तेजी से बढ़ रही Elon Musk की संपत्ति, बेजोस के फिर पछाड़ा, अंबानी भी टॉप-10 की लिस्ट से बाहर

Petrol-Diesel Price: हर दिन तेजी से बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें अब कौन सी गाड़ी चलाने में होगी पैसों की बचत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget