एक्सप्लोरर

नोटबंदी का विकास पर नहीं पड़ा असरः तीसरी तिमाही में जीडीपी 7%

नई दिल्लीः चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में देश की जीडीपी विकास दर घट गई है लेकिन नोटबंदी का जितना असर आने की बात कही जा रही थी वैसा नहीं हुआ है . वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में जीडीपी विकास दर घटकर 7 फीसदी रही है. वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में जीडीपी विकास दर 7.3 फीसदी रही थी. चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में खेती बाडी की विकास दर 6 फीसदी रही है और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की विकास दर 8.3 फीसदी पर आई है. हालांकि नोटबंदी से विकास पर असर नहीं पडा क्योंकि अनुमान जताया जा रहा था कि नोटबंदी के चलते वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में जीडीपी विकास दर 6.1 फीसदी तक घट जाएगी जो कि नहीं हुआ.

  • कारोबारी साल 2016-17 की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर-दिसम्बर में विकास दर 7 फीसदी रही है जो पिछले वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही से तुलना करने पर भी कम ही रही है. वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 7.2 फीसदी रही थी.
  • इस तरह देखा जाए तो साल दर साल और तिमाही दर तिमाही दोनों आधार पर देश की जीडीपी में गिरावट दर्ज की गई है जो आर्थिक मोर्चे पर चिंता की खबर हो सकती है.
  • वहीं 2016-17 की विकास दर 7.1 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है.
  • 2802201713_HC_GDP_Growth_600px

केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी किए हैं और इन आंकड़ों में नोटबंदी का हल्का असर सामने आया है. हालांकि, ग्रोथ के आंकड़े अनुमान से बेहतर तो जरूर हैं क्योंकि नोटबंदी के चलते वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में जीडीपी विकास दर 6.1 फीसदी तक घट जाने का अनुुमान था. इस लिहाज से देखा जाए 7 फीसदी वृद्धि दर  थोड़ी राहत की खबर है. अक्तूबर से दिसंबर तिमाही की जीडीपी के आंकड़ों में नोटबंदी का दौर शामिल है जिसके चलते बाजार में नकदी की काफी तंगी हुई थी.

नोटबंदी के असर के चलते पहले ही कई रिसर्च इंस्टीट्यूट और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.1 फीसदी से कम रहने का अनुमान जता दिया था. हालांकि, सीएसओ ने 6 जनवरी को जारी जीडीपी वृद्धि के अग्रिम आंकड़ों में वर्ष के दौरान 7.1 फीसदी वृद्धि रहने का अनुमान लगाया है. जनवरी 2017 में जीडीपी वृद्धि के अग्रिम आंकड़े जारी करते हुये नोटबंदी के असर को इसमें शामिल नहीं किया गया था.

रिजर्व बैंक ने भी इस बार की क्रेडिट पॉलिसी में चालू वित्त वर्ष की आर्थिक वृद्धि दर को घटाकर 6.9 फीसदी कर दिया था. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने भी अपनी वार्षिक रिपोर्ट में भारत की विकास दर अनुमान को घटाकर 6.6 फीसदी किया था. इसके पीछे नोटबंदी को वजह बताते हुए आर्थिक गतिविधियों में फौरी रुकावट आने से जीडीपी वृद्धि की रफ्तार धीमी पड़ने की बात कही थी.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget