एक्सप्लोरर

Gautam Adani Networth: हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट का असर, 2023 में गौतम अडानी के नेटवर्थ में लगा 60 अरब डॉलर का सेंध

Bloomberg Billionaires Index: 27 जनवरी को गौतम अडानी के नेटवर्थ में 20.8 अरब डॉलर की कमी आ गई थी. किसी भी अरबपति को एक ही दिन में होने वाला ये सबसे बड़ा नुकसान था.

Gautam Adani Networth: जनवरी 2023 के पहले हफ्ते की बात है जब कयास लगाया जा रहा था कि अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी कभी भी टेस्ला के प्रमुख एलम मस्क को पीछे छोड़ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर बन जायेंगे तब दोनों के बीच संपत्ति का फासला केवल 16 अरब डॉलर का रह गया था. गौतम अडानी का नेटवर्थ तब 121 अरब डॉलर था तो एलम मस्क का 137 अरब डॉलर. 

लेकिन जनवरी के चौथे हफ्ते, 24 जनवरी 2023 को जैसे ही हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट ने अडानी समूह पर हेराफेरी के जरिए कंपनियों के शेयरों को भगाने का आरोप लगाने वाले रिपोर्ट को जारी किया. अडानी समूह के स्टॉक्स ताश के पत्तों के समान गिरने लगे. अगले एक महीने में अडानी समूह के स्टॉक्स 85 फीसदी तक नीचे जा फिसले. तो अडानी समूह को 20,000 करोड़ रुपये के अडानी एंटरप्राइजेज के मेगा एफपीओ को भी वापस लेना पड़ा. 

लेकिन अडानी समूह के शेयरों में तेज गिरावट का असर पड़ा गौतम अडानी के नेटवर्थ पर. 27 जनवरी को एक ही दिन में गौतम अडानी के नेटवर्थ में 20.8 अरब डॉलर का गिरावट देखने को मिला. किसी भी अरबपति को एक ही दिन में होने वाला ये सबसे बड़ा नुकसान था. अडानी समूह के मार्केट वैल्यू में 150 बिलियन डॉलर की गिरावट आ गई. तो गौतम अडानी का नेटवर्थ घटकर 40 बिलियन डॉलर पर आ गया. जबकि अक्टूबर 2022 में एक समय उनका नेटवर्थ 143 अरब डॉलर पर जा पहुंचा था. 

ब्लूमबर्ग बिलियनयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक अब गौतम अडानी का नेटवर्थ 60.3 बिलियन डॉलर है और मौजूदा वर्ष के पहले छह महीने में उनकी संपत्ति में 60.2 अरब डॉलर की गिरावट आई है. ब्लूमबर्ग बिलियनयर्स इंडेक्स के मुताबिक दुनिया भर के अमीरों की सूची में वे 21वें पायदान पर हैं. निचले लेवल से गौतम अडानी के नेटवर्थ में 20 अरब डॉलर का उछाल आया है क्योंकि अडानी पोर्ट्स और अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में रिकवरी आई है. लेकिन समूह की कुछ कंपनियों के शेयर्स अभी भी अपने हाई से काफी नीचे ट्रेड कर रहे हैं. और गौतम अडानी अभी भी नेटवर्थ के मामले में इस वर्ष के हाई से 60 अरब डॉलर पीछे हैं.  

ये भी पढ़ें 

India Real Estate: 50 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाले मिड-सेगमेंट घरों की बढ़ी मांग, अफोर्डेबल से ज्यादा बिक रहे ये महंगे घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget