एक्सप्लोरर

Gautam Adani: गौतम अडानी बोले, जून 2025 में होगा नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

Gautam Adani: गौतम अडानी ने पोस्ट में लिखा कि आज नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की साइट का दौरा किया और यहां एक नया वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट आकार ले रहा है.

Adani Group News: मुंबई के लोगों को जून 2025 में दूसरे एयरपोर्ट का सौगात मिलने वाला है. नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन जून में किया जाएगा. अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने ये एलान किया है. उन्होंने कहा,  नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन जून में किया जाएगा और यह कनेक्टिविटी और ग्रोथ को फिर से परिभाषित करेगा. 

देश के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनएमआईएएल) साइट का दौरा किया और इसके साथ प्रोजेक्ट से जुड़ी टीमों से मुलाकात की. साथ ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर एक शॉर्ट वीडियो फिल्म साझा करते हुए कहा कि आगामी एयरपोर्ट भारत के लिए एक सच्‍चा तोहफा है. गौतम अडानी ने पोस्ट में लिखा कि आज नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की साइट का दौरा किया और यहां एक नया वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट आकार ले रहा है.

अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन ने कहा, "नया एयरपोर्ट जून में उद्घाटन के लिए तैयार है और कनेक्टिविटी और ग्रोथ को फिर से परिभाषित करेगा। यह भारत के लिए एक सच्चा तोहफा है." उन्होंने कहा, "इस विजन को वास्तविकता बनाने के लिए अडानी  एयरपोर्ट्स टीम और भागीदारों को बधाई." पिछले वर्ष दिसंबर में एनएमआईएएल पर इंडिगो एयरलाइंस के ए 320 विमान की लैंडिंग के साथ पहली वाणिज्यिक सत्यापन उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की गई, जिससे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के जल्द चालू होने का मार्ग खुल गया. 

रनवे 08/26 पर हुए इस उड़ान परीक्षण की निगरानी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), सीमा शुल्क, इमिग्रेशन, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), महाराष्ट्र नगर एवं औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (सिडको), भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के साथ-साथ अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) और अन्य प्रमुख हितधारकों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई थी.

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईएएल) को नवी मुंबई में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के विकास, निर्माण, परिचालन और रखरखाव के लिए बनाया गया है. एनएमआईएएल अडानी  एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड का हिस्सा है और इसकी 74 प्रतिशत हिस्सेदारी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) और 26 प्रतिशत हिस्सेदारी सिडको के पास है. सिडको, महाराष्ट्र सरकार का उपक्रम है.

ये भी पढ़ें 

नहीं थम रहा FPI के बिकवाली का सिलसिला, 2025 में 1.42 लाख करोड़ रुपये के बेच दिए शेयर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
बॉलीवुड एक्टर KRK को मुंबई पुलिस ने पकड़ा, ओशिवारा फायरिंग से जुड़ा है मामला
मुंबई पुलिस ने कमाल आर खान को पकड़ा, ओशिवारा फायरिंग से जुड़ा है मामला
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड

वीडियोज

Weather Update: बर्फीली हवाओं से कांपा Delhi-NCR, मौसम विभाग ने दे दी चेतावनी! | Winter | Snowfall
Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News
Shankaracharya Controversy: Chitra ने खोल दिए Avimukteshwaranand विवाद के सारे पन्ने ! | Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
बॉलीवुड एक्टर KRK को मुंबई पुलिस ने पकड़ा, ओशिवारा फायरिंग से जुड़ा है मामला
मुंबई पुलिस ने कमाल आर खान को पकड़ा, ओशिवारा फायरिंग से जुड़ा है मामला
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
Raw Tomato Benefits: इम्युनिटी से लेकर वेट लॉस तक...कच्चा टमाटर खाने के ये 10 फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
इम्युनिटी से लेकर वेट लॉस तक...कच्चा टमाटर खाने के ये 10 फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
MP में निकली 150 से ज्यादा पदों पर भर्ती, DSP समेत भरे जाएंगे ये पद
MP में निकली 150 से ज्यादा पदों पर भर्ती, DSP समेत भरे जाएंगे ये पद
Embed widget