एक्सप्लोरर

अडानी-अंबानी के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स की भी इतनी घट गई संपत्ति, एक दिन में करोड़ों का घाटा

Adani-Ambani Net Worth: सोमवार को अडानी समूह और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई भारी गिरावट के कारण गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की नेट वर्थ में बड़ी गिरावट आई है.

Adani-Ambani Net Worth: अडानी समूह के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी और इसका असर गौतम अडानी की नेट वर्थ पर दिख रहा है. सोमवार को गौतम अडानी के साथ ही भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी बड़ी गिरावट आई है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार विश्व के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी टॉप वेल्थ लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे और उनकी संपत्ति सोमवार को केवल एक दिन में ही 1.26 अरब डॉलर तक घटकर 109 अरब डॉलर तक पहुंच गई है. सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. 

गौतम अडानी की नेट वर्थ में आई बड़ी गिरावट

सोमवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में भी जबरदस्त बिकवाली दिखी जिसके कारण समूह की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर BSE पर 3.95 फीसदी यानी 118.15 रुपये की गिरावट के साथ 2875.15 रुपये पर बंद हुए. वहीं अडानी पावर के शेयरों में भी सोमवार को 2.57 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है और यह 588.85 रुपये पर बंद हुए हैं. इसके अलावा अडानी पोर्ट्स के शेयर 2.33 फीसदी, अडानी एनर्जी के शेयर 0.24 फीसदी, अडानी टोटल के शेयर 1.48 फीसदी, अडानी विल्मर के शेयर 1.86 फीसदी और अडानी ग्रीन के शेयर सोमवार को 1.82 फीसदी गिरकर बंद हुए हैं.

शेयरों में आई बड़ी गिरावट के कारण अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में बड़ी कमी देखने को मिली है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक सोमवार को गौतम अडानी टॉप वेल्थ लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे और उनकी नेट वर्थ 2.64 अरब डॉलर घटकर 95.9 अरब डॉलर पर पहुंच गई है. वह फिलहाल विश्व के 15वें सबसे अमीर शख्स हैं.

बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेटवर्थ में भी आई बड़ी गिरावट

एलन को मस्क को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर आदमी का ताज हासिल करने वाले बर्नार्ड अर्नोल्ट (Bernard Arnault) की नेट वर्थ में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है. फ्रांस के लग्जरी ब्रांड एलवीएमएच (LVMH) के फाउंडर और सीईओ की संपत्ति 7.76 करोड़ डॉलर घटकर 218 अरब डॉलर तक पहुंच गई. 

वहीं फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में सोमवार को बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. सोमवार को उनकी नेट वर्थ 4.76 अरब डॉलर बढ़कर 166 अरब डॉलर पर पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें-

इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष से एक और मोर्चे पर मुश्किल, चांदी की कीमतें बढ़ने का डर क्यों- जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget