एक्सप्लोरर

Adani Meets Qualcomm: क्वालकॉम के सीईओ से मिले गौतम अडानी, सेमीकंडक्टर सेक्टर में उतरेगा अडानी ग्रुप! 

Gautam Adani: गौतम अडानी और क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टिआनो आर अमॉन की मुलाकात से अडानी ग्रुप के सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में उतरने की संभावना प्रबल हो गई है.

Gautam Adani: अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टिआनो आर अमॉन (Cristiano R Amon) से मुलाकात की है. गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट के जरिए सोमवार को इस मुलाकात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि क्वालकॉम (Qualcomm) के सीईओ से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), उभरती हुई टेक्नोलॉजी और भारत में सेमीकंडक्टर्स (Semiconductors) को लेकर अमेरिकी कंपनी का विजन मुझे प्रभावित कर गया है.  

सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में उतर सकता है अडानी ग्रुप

गौतम अडानी की क्वालकॉम के सीईओ से इस मुलाकात के बाद अडानी ग्रुप के सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में उतरने की संभावना प्रबल हो गई है. अडानी ग्रुप के सीईओ ने लिखा कि क्वालकॉम के सीईओ से मुलाकात शानदार रही. वह भारत को लेकर शानदार सोच रखते हैं. अमेरिका की चिप मेकर कंपनी क्वालकॉम दुनिया के अलग-अलग बाजारों को लेकर स्पष्ट नीति रखती है. 

माइक्रोन टेक्नोलॉजी का प्लांट इसी साल होगा शुरू 

भारत ने देश में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए तेजी से प्रयास किए हैं. अमेरिकी कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी (Micron Technology) का सेमीकंडक्टर प्लांट गुजरात के साणंद में बन रहा है. इस प्लांट में असेंबली, टेस्ट, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) की जाएगी. माइक्रोन टेक्नोलॉजी इस प्लांट पर लगभग 22500 करोड़ रुपये खर्च कर रही है. यह देश का पहला हाई एंड सेमीकंडक्टर फेब्रिकेशन प्लांट होगा. उम्मीद जताई जा रही है कि यह प्लांट 2024 के अंत तक काम शुरू कर देगा. यह प्लांट न सिर्फ सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के लिए इकोसिस्टम तैयार करेगा बल्कि इससे जुड़े कच्चे माल के उत्पादन को भी बढ़ावा देगा.

टावर और टाटा ग्रुप ने भी दिए हैं प्रस्ताव 

इसके अलावा हाल ही में सरकार को इजरायल की टावर सेमीकंडक्टर और टाटा ग्रुप से भी प्लांट बनाने के प्रस्ताव मिले थे. सरकार फिलहाल इन दोनों के अलावा कई कंपनियों के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. हाल ही में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि माइक्रोन टेक्नोलॉजी के प्लांट पर लगभग 5000 लोग काम कर रहे हैं. भारत सरकार ने तीन और सेमीकंडक्टर यूनिट लगाने की मंजूरी हाल ही में दी थी. इनमें से 2 गुजरात और एक असम में लगाई जाएगी. सरकार ने इसके लिए लगभग 76 हजार करोड़ रुपये की विशेष योजना तैयार की हुई है. 

ये भी पढ़ें 

Vande Bharat Train: कल देश को मिलेंगी 10 वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान टेंशन के बीच आयी ऐसी खबर, टूट जाएगी आम जनता की कमर, जानें आखिर क्या है वजह
ईरान टेंशन के बीच आयी ऐसी खबर, टूट जाएगी आम जनता की कमर, जानें आखिर क्या है वजह
होटल-रेस्टुरेंट्स से लेकर अंतिम संस्कार तक… ईरान वॉर के भारत के ऊपर हुए ये पांच बड़े असर, अब क्या विकल्प
होटल-रेस्टुरेंट्स से लेकर अंतिम संस्कार तक… ईरान वॉर के भारत के ऊपर हुए ये पांच बड़े असर, अब क्या विकल्प
LPG Crisis: ईरान वॉर से वैश्विक तेल संकट के बीच आया इंडियन ऑयल का बयान, हरदीप पुरी ने बताई सच्चाई
ईरान वॉर से वैश्विक तेल संकट के बीच आया इंडियन ऑयल का बयान, हरदीप पुरी ने बताई सच्चाई
जंग के बीच सस्ता हो रहा सोना ! ! क्या यही है खरीदने का सही मौका?
जंग के बीच सस्ता हो रहा सोना ! ! क्या यही है खरीदने का सही मौका?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
Diabetes Symptoms In Legs: डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
Embed widget