एक्सप्लोरर

Gautam Adani Wealth: गौतम अडानी की एक दिन की कमाई 1612 करोड़ रुपये! एक साल में दोगुनी हुई संपत्ति

IIFL Wealth Hurun India Rich List 2022: इस सूची के मुताबिक बीते एक वर्ष में गौतम अडानी की संपत्ति में 116 फीसदी का उछाल आया है.

Gautam Adani Net Worth: अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति एक साल में दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है. बीते एक साल में उकी संपत्ति में हर रोज 1612 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.  संपत्ति में आये इस जबरदस्त उछाल के चलते उन्होंने अमेजन के फाउंडर डेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. 

IIFL Wealth Hurun India Rich List 2022 के मुताबिक अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में आई इस तेजी के चलते गौतम अडानी की संपत्ति में 116 फीसदी का उछाल आया है. बीते एक साल में उन्होंने अपनी संपत्ति में 5,88,500 करोड़ रुपये जोड़े हैं. गौतम अडानी की कुल संपत्ति मौजूदा समय में 10,94,400 करोड़ रुपये है. 

बीते पांच वर्षों में गौतम अडानी की संपत्ति में अधिग्रहणों और नए कारोबार में उतरने के चलते जबरदस्त इजाफा हुआ है और इस दौरान उकी संपत्ति में 1440 फीसदी का उछाल आया है. अडानी समूह की सभी सात लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भारती तेजी के चलते मार्केट कैप  में जबरदस्त उछाल आया है.  

हुरुन इंडिया के एमडी और चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद के मुताबिक किसी भारतीय द्वारा संपत्ति जोड़ने के लिहाज से वर्ष 2022 अडानी समूह के इस शानदार उदय के लिए याद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि गौतम अडानी एक मात्र भारतीय जिनकी सभी सातों कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है. आपको बता दें गौतम अडानी के अडानी ग्रुप ने हाल ही में अंबुजा सीमेंट और एसीसी को खरीदकर सीमेंट सेक्टर में भी पांव जमा लिया है और देश की दूसरी बड़ी उत्पादक समूह बन गई है.  

हुरुन अमीरों की सूची में नेहा नारखेड़े शामिल 
स्ट्रिमिंग डाटा टेक्नोलॉजी कंपनी Confluent की को-फाउंडर नेहा नारखेडे भी आईआईएफल वेल्थ हुरुन इंडिया की 2022 की सूची में जगह पाने में कामयाब रही हैं. 37 वर्ष की नेहा नारखेडे सबसे कम उम्र की सेल्फ-मेड महिला उद्यमी हैं. देश की 10 सबसे अमीर महिलाओं में नेहा नारखेडे 8वें स्थान पर हैं जिनका नेटवर्थ 13,380 करोड़ रुपये है. Confluent को लॉन्च करने से पहले नेहा नारखेडे Linkedin के साथ काम कर चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें 

Vijay Kedia Portfolio: 'इंडिया को शॉर्ट किया तो गॉड भी नहीं बचाएगा!' जानें दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने किसे गाने के जरिए दी ये नसीहत?

RBI: 40 महीने में पहली बार बैंकिंग सिस्टम में हुई नगदी की कमी! आरबीआई को उठाना पड़ा ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget