एक्सप्लोरर

Garlic Price Hike: प्याज के बाद अब सर्दियों में लहसुन रुला रहा महंगाई के आंसू, कीमतों में लगी आग, इतने पहुंचे दाम

Garlic Price Hike: लहसुन की बढ़ती कीमत लोगों के किचन का बजट बिगाड़ रही है. पिछले कुछ हफ्तों में लहसुन की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है.

Garlic Price Hike: सर्दियों के मौसम में प्याज के बाद अब लहसुन की कीमतों में आग लग गई है. पिछले कुछ हफ्तों में देश में खुदरा बाजार में लहसुन के दाम (Garlic Prices Hike) 300 से 400 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं. इस कारण लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है. वहीं, थोक बाजार में इसकी कीमत 150 से 250 रुपये प्रति किलोग्राम (Garlic price Increased) तक पहुंच गई है.

क्यों बढ़ रहे लहसुन के दाम

दाल, चावल और प्याज की बढ़ती कीमतों ने पहले ही लोगों के घर के बजट को बिगाड़ रखा है. पिछले कुछ वक्त में प्याज की कीमत में कमी देखी जा रही है लेकिन, अब लहसुन के दाम में आई तेजी से आम लोगों के घर का बजट बिगड़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लहसुन की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे दो कारण हैं. पहला कि इस बार खराब मौसम के कारण लहसुन की फसल को बहुत नुकसान हुआ है. इसकी पैदावार पर बुरा असर पड़ा है. 

महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश मुख्य लहसुन उत्पादक राज्यों में से एक हैं. यहां बेमौसम बारिश ने लहसुन की फसल पर बुरा असर डाला है. इसके साथ ही खरीफ की फसल की कटाई में देरी के कारण भी सप्लाई चेन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है. इसका असर लहसुन के दाम पर दिख रहा है.

कब तक बढ़े रहेंगे लहसुन के दाम

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, व्यापारियों का मानना है कि जनवरी के अंत तक खुदरा बाजार में लहसुन की कीमत 250 से 350 रुपये किलो के बीच बनी रह सकती है. ऐसे में आम लोगों को फिलहाल लहसुन की बढ़ी कीमतों से राहत नहीं मिलने वाली है. इसके साथ ही एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि जनवरी के बाद कीमतों में कुछ कमी जरूर देखी जा सकती है. मगर, लहसुन के दाम सामान्य स्तर तक आने में मार्च तक का वक्त लग सकता है. 

ये भी पढ़ें 

Bank Holidays: लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, साल के बचे 9 दिनों में सात दिन छुट्टी, इन जगहों पर होगा ज्यादा असर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget