एक्सप्लोरर

Indian Spice: क्वालिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड पर फेल हो रहे भारतीय मसाले, FSSAI की जांच में 474 सैंपल फंसे

FSSAI: मसालों के 4,054 सैंपल FSSAI द्वारा टेस्ट किए गए थे. इनमें से 12 फीसदी क्वालिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड को पास नहीं कर पाए हैं. हालांकि, FSSAI ने कंपनियों के बारे में जानकारी नहीं दी है.

FSSAI: भारत की मसाला कंपनियां पिछले कुछ समय से पूरी दुनिया में संकट का सामना कर रही हैं. एक के बाद एक सभी मसाला कंपनियों के प्रोडक्ट्स को कड़ी जांच से गुजरना पड़ रहा है. यह मामला हॉन्गकॉन्ग से शुरू हुआ था. अब दुनिया के कई देशों में भारतीय मसाला कंपनियों के खिलाफ जांच चल रही है. अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय मसालों के लगभग 12 फीसदी सैंपल FSSAI की जांच में फेल हुए हैं. ये क्वालिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर खरे नहीं उतरे हैं. 

हॉन्गकॉन्ग में बैन लगने के बाद FSSAI ने शुरू की थी जांच 

भारतीय मसाला उद्योग (Indian Spice Industry) के लिए यह बड़ी समस्या बनता जा रहा है. ब्रिटेन के बाद अब न्यूजीलैंड, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी भारत के बड़े मसाला ब्रांड कड़ी जांच से गुजर रहे हैं. रायटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में भारतीय मसालों के इंपोर्ट पर कड़ी नजर रखी जा रही है. हॉन्गकॉन्ग में भारत के दो दिग्गज मसाला ब्रांड के खिलाफ लगे बैन के बाद फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने भी भारतीय मसालों के खिलाफ जांच शुरू की थी. इन दोनों कंपनियों ने आश्वासन दिया था कि उनके मसाले पूरी तरह सुरक्षित हैं. इन दोनों कंपनियों के मसाले भारत के अलावा यूरोप, अमेरिका और नॉर्थ अमेरिका में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जाते हैं.  

4,054 सैंपल टेस्ट किए गए, 474 हुए फेल 

आरटीआई (RTI) से हासिल जानकारी के आधार पर इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मई से जुलाई के बीच 4,054 सैंपल टेस्ट किए गए थे. इनमें से 474 क्वालिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड को पास नहीं कर पाए हैं. हालांकि, FSSAI ने यह बताने से इंकार कर दिया है कि टेस्ट में फेल होने वाले प्रोडक्ट किन कंपनियों के थे. मगर, उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इन कंपनियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी. 

कंपनियों के बारे में FSSAI ने नहीं दी जानकारी 

रायटर्स ने FSSAI से कंपनियों की जानकारी भी मांगी थी. मगर, एजेंसी ने कहा कि ऐसी जानकारी उनके पास नहीं है. भारतीय कानूनों का आधार पर इन सभी पर एक्शन लिया जाएगा. भारत का मसाला उद्योग साल 2022 तक लगभग 10.44 अरब डॉलर का था. साथ ही भारत से लगभग 4.46 डॉलर के मसालों का एक्सपोर्ट भी किया जा रहा था.

ये भी पढ़ें 

Wealth Tax: आईएमएफ की गीता गोपीनाथ वेल्थ टैक्स पर क्या सोचती हैं? कैपिटल इनकम टैक्स की करती हैं वकालत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट में तेजी, फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में जोरदार उछाल; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट में तेजी, फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में जोरदार उछाल; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल
निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल
सैलरी बढ़ने के बाद भी क्यों नहीं होती बचत? जानें क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचने के तरीके...
सैलरी बढ़ने के बाद भी क्यों नहीं होती बचत? जानें क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचने के तरीके...
मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार में हाहाकार, एक सप्ताह में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये डूबे; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार में हाहाकार, एक सप्ताह में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये डूबे; जानें डिटेल

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget