एक्सप्लोरर

ट्रंप ने अपने दोस्तों को भी नहीं बख्शा, एलन मस्क से लेकर जेफ बेजोस तक के डूब गए अरबों डॉलर

US Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2 अप्रैल को दुनिया के तमाम देशों में रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए जाने के बाद ग्लोबल मार्केट में भूचाल आ गया है. कई अरबपतियों को भी तगड़ा नुकसान हुआ है.

US Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 180 से अधिक देशों पर लगाए गए भारी-भरकम टैरिफ का असर दुनिया के तमाम दौलतमंद लोगों पर भी हुआ है. इनकी संपत्ति में महज एक दिन में 208 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, यह गिरावट 13 साल के इतिहास में चौथी बार एक दिन में हुई इतनी बड़ी गिरावट है. कोविड-19 महामारी के बाद हुई सबसे बड़ी गिरावट है. 

मार्क जुकरबर्ग

ब्लूमबर्ग के वेल्थ इंडेक्स की डेटा के मुताबिक, इसमें सबसे ज्यादा नुकसान मेटा प्लेटफॉर्म इंक के मार्क जुकरबर्ग को हुआ. इसके बाद दूसरे नंबर पर Amazon के जेफ बेजोस हैं. गुरुवार को मेटा के शेयर में 9 परसेंट तक की गिरावट दर्ज की गई. इससे मार्क जुकरबर्ग को 17.9 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, जो उनकी संपत्ति का 9 परसेंट है. 

अमेजन

गुरुवार को अमेजन के शेयरों में भी 9 परसेंट की गिरावट आई, जो अप्रैल 2022 के बाद हुई सबसे बड़ी गिरावट है. इससे उनकी संपत्ति को 15.9 बिलियन डॉलर का नुकसान पहुंचा. कंपनी के शेयर फरवरी के फरवरी के हाई लेवल से 25 परसेंट से अधिक नीचे है.

एलन मस्क 

अब बात करते हैं ट्रंप के खास एलन मस्क की. टेस्ला के सीईओ को इस साल अब तक 110 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है. इसमें गुरुवार को हुआ 11 बिलियन डॉलर का नुकसान भी शामिल है. डिलीवरी में हुई देरी और सरकारी कर्मचारी की छंटनी से खिलाफ मस्क से लोगों की नाराजगी उन पर भारी पड़ रही है. कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

इस हफ्ते की शुरुआत में चीजें कुछ बेहतर होती दिखाई दे रही थीं. चूंकि टेस्ला की कई कारें अमेरिका में ही बनाई जाती हैं इसलिए टैरिफ का असर कंपनी पर दूसरे देशों की अन्य ऑटो कंपनियों के मुकाबले कम पड़ सकता है. इसके चलते शेयरों में कुछ तेजी भी आई और मस्क ने भी एलान कर दिया कि वह अब टेस्ला पर फोकस करने वाले हैं इसलिए सरकारी कामकाज से पीछे हटना चाहते हैं. हालांकि, इन सबके बाद भी टैरिफ की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में 5.5 परसेंट तक की गिरावट आई.  

अर्नेस्ट गार्सिया III

कारवाना के सीईओ की संपत्ति में 1.4 बिलियन डॉलर की गिरावट आई, जब कंपनी शेयरों में 20 परसेंट की गिरावट आई. 14 फरवरी तक बीते 12 महीनों में कंपनी के शेयरों में 425 परसेंट से ज्यादा का उछाल आया, लेकिन उसके बाद से इसमें 36 परसेंट  की गिरावट आई. 

टोबी लुटके 

कनाडाई ई-कॉमर्स कंपनी शॉपिफाई के को-फाउंडर और सीईओ टोबी लुटके को गुरुवार को 1.5 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ. टोरंटो में कंपनी के शेयर में 20 परसेंट तक की गिरावट आई. S&P/TSX कंपोजिट इंडेक्स में मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक गिरावट देखी गई. 

बर्नार्ड अर्नाल्ट

अमेरिका ने यूरोपीय यूनियन पर 20 परसेंट टैरिफ लगाया है. इससे शराब सहित कई और लग्जरी गुड्स का एक्सपोर्ट महंगा हो जाएगा. ऐसे में क्रिश्चियन डायर, बुलगारी और लोरो पियाना जैसे ब्रांडों का मालिकाना हक रखने वाली बर्नार्ड अर्नाल्ट की कंपनी अर्नाल्ट की LVMH के शेयरों में पेरिस में गिरावट देखी गई. इसके चलते यूरोप के सबसे अमीर व्यक्ति की कुल संपत्ति में से 6 बिलियन डॉलर की कमी आई. 

ये भी पढ़ें:

ट्रंप के टैरिफ से वॉल स्ट्रीट में हड़कंप, 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, डॉव जोन्स रिकॉर्ड 1600 अंक नीचे, 2 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget