एक्सप्लोरर

विदेशी निवेशकों ने 2024 में लगाई शेयर बाजार की लंका, यहां जानें 2025 में क्या रहेगा हाल

FPI: भारत में एफपीआई यानी Foreign Portfolio Investors ने साल 2024 में कुल एक लाख 20 हजार 598 करोड़ के शेयर बेच दिए.

शेयर बेचकर भागते विदेशी निवेशक सालभर भारतीय शेयर बाजार को परेशान किए रहे. भारत में एफपीआई यानी Foreign Portfolio Invesors ने कुल एक लाख 20 हजार 598 करोड़ के शेयर बेच दिए. इस तरह एफपीआई के लिहाज से यह दशक का दूसरा सबसे खराब साल है. विश्लेषकों का मानना है कि विदेशी निवेशक भारत में निवेश को लेकर अभी भी सतर्क रुख अपनाए हुए हैं.

यह हालत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की स्थिति स्पष्ट होने और तीसरी तिमाही की रिपोर्ट आने तक बरकरार रहेगी. हालांकि, विश्लेषकों को 2025 में जून के बाद विदेशी निवेश का प्रवाह फिर से भारत की ओर होने की संभावना नजर आने लगी है. हालांकि चीन में नए पैकेज की घोषणा के कारण इस उम्मीद को भी संदेह की नजर से देखा जा रहा है. 

सितंबर से भागने लगे विदेशी निवेशक

अगस्त तक निफ्टी 26,200 और सेंसेक्स 86 हजार के लेवल पर जा रहा था. लेकिन सितंबर में विदेशी निवेशकों के अपने शेयर बेचकर भागने की उलटी दौड़ शुरू होते ही स्टॉक मार्केट में तबाही मचने लगी. बाजार नौ से 10 फीसदी नीचे आ गया. शेयर की चाल गिरने का यह सिलसिला अब भी जारी है. नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने एक लाख 20 हजार करोड़ रुपये की बिकवाली की है.

केवल अक्टूबर महीने में ही एक लाख करोड़ से अधिक की बिकवाली की गई है. इस कारण 27 सितंबर से अभी तक निफ्टी में 10 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है. लेकिन एफपीआई के बाहर जाने के बाद भी घरेलू निवेशक बाजार को सहारा दे रहे हैं. जो भारतीय शेयर बाजार के लिए शुभ संकेत है. इसलिए विश्लेषकों की सलाह है कि निवेशकों को लांग टर्म निवेश पर ध्यान देते हुए केवल क्वालिटी स्टॉक्स पर ध्यान देने चाहिए.

 भारतीय कंपनियों के खराब प्रदर्शन से भी आया संकट

भारत में एफपीआई संकट कई भारतीय कंपनियों के खराब आर्थिक प्रदर्शन के कारण भी आया. उनकी स्थिति डांवाडोल होने के डर से विदेशी निवेशक उन कंपनियों के अपने शेयर बेचकर चलते बने. अमेरिका में बॉन्ड यील्ड की बढ़ोत्तरी के कारण भी निवेशकों का वहां के लिए आकर्षण बढ़ गया. इसी तरह चीन की आर्थिक स्थिति में सुधार के कारण भी निवेशकों को वह देश निवेश के लिए भारत की तुलना में ज्यादा सही  लगा. डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका की आने वाली नीति के भारत पर गलत असर पडने की आशंका से भी निवेशक डर गए.

ये भी पढ़ें: Deadline : बिलेटेड आईटीआर के साथ ही ये फाइनेंशियल स्टेप भी याद रखें नहीं तो हो जाएगा भारी नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक मर्ज होने के बाद भी चलेगा पुराना चेक? हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
बैंक मर्ज होने के बाद भी चलेगा पुराना चेक? हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
भारत से 1100 मेगावॉट बिजली खरीदेगा नेपाल, पैदा हुआ बिजली का संकट
भारत से 1100 मेगावॉट बिजली खरीदेगा नेपाल, पैदा हुआ बिजली का संकट
मुंबई: चॉल वालों की खुली किस्मत, मकान के बदले मिलेगा बड़ा लग्जरी फ्लैट
मुंबई: चॉल वालों की खुली किस्मत, मकान के बदले मिलेगा बड़ा लग्जरी फ्लैट
1.46 लाख पर आया सोना, क्या आगे और गिरेगी कीमत?
1.46 लाख पर आया सोना, क्या आगे और गिरेगी कीमत?

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
एफिल टावर के चीफ छोड़ेंगे अपना पद, हिंदू संगठन से जुड़े विवाद के बाद फैसला
एफिल टावर के चीफ छोड़ेंगे अपना पद, हिंदू संगठन से जुड़े विवाद के बाद फैसला
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
Embed widget