एक्सप्लोरर

FPI Investors: 9 महीने बाद थमी FPI की बिकवाली, अब शेयर बाजार में आएगी तेजी, जानें क्या करें निवेशक?

FPI Investors Invest in Stock Market: जुलाई महीने में विदेशी निवेशकों ने बिकवाली के सिलसिले को रोक दिया है. इस महीने में एफपीआई ने अबतक 1100 करोड़ रुपये की भारतीय शेयर बाजार से खरीदारी की है.

Foreign Portfolio Investors: विदेशी निवेशकों की 9 महीने की लगातार बिकवाली के बाद में अब इस पर ब्रेक लगता दिख रहा है. जुलाई महीने में विदेशी निवेशकों ने बिकवाली के सिलसिले को रोक दिया है. इस महीने में एफपीआई ने अबतक 1100 करोड़ रुपये की भारतीय शेयर बाजार से खरीदारी की है. 

जून में की थी रिकॉर्ड बिकवाली
इससे पहले अगर जून महीने की बात की जाए तो उस समय एफपीआई ने 50,145 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे. वहीं, मार्च 2020 के बाद में यह बिकवाली का रिकॉर्ड लेवल था. बता दें कोरोना महामारी के समय मार्च 2020 में एफपीआई ने 61,973 करोड़ रुपये भारतीय शेयर बाजार से निकाले थे. 

अक्टूबर 2021 से निकाल रहे पैसा
बता दें अक्टूबर 2021 के बाद से विदेशी निवेशक लगातार पैसा निकाल रहे हैं. कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा है कि बढ़ती महंगाई और मौद्रिक रुख में सख्ती के चलते अभी एफपीआई के प्रवाह में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

22 जुलाई तक हजार करोड़ रुपये की हुई खरीदारी
डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, एक से 22 जुलाई के दौरान एफपीआई ने शेयरों में शुद्ध रूप से 1,099 करोड़ रुपये डाले हैं. चौहान ने कहा कि इस महीने एफपीआई की अंधाधुंध बिकवाली न केवल रुकी है, बल्कि माह के कुछ दिन तो वे शुद्ध लिवाल रहे हैं.

जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?
मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि एफपीआई की लिवाली की एक और बड़ी वजह यह है कि उनका मानना है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक आगामी बैठक में ब्याज दरों में इतनी आक्रामक वृद्धि नहीं करेगा, जैसा कि पहले अनुमान लगाया जा रहा था. इससे डॉलर सूचकांक भी नरम हुआ है, जो उभरते बाजारों की दृष्टि से अच्छा है. उन्होंने कहा कि अमेरिका में मंदी की संभावना भी कम हुई है. इसके अलावा हाल में बाजार में आए ‘करेक्शन’ की वजह से भी लिवाली के अवसर बढ़े हैं.

तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रह होने की उम्मीद
इसके अलावा ट्रेडस्मार्ट के चेयरमैन विजय सिंघानिया ने कहा कि अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़ों से उम्मीद बंधी है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में आक्रामक वृद्धि नहीं करेगा. इसके अलावा कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं. इससे भी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.

2.16 लाख करोड़ रुपये निकाले 
इस साल अभी तक एफपीआई शेयरों से 2.16 लाख करोड़ रुपये निकाल चुके हैं. यह किसी एक साल में एफपीआई की निकासी का सबसे ऊंचा स्तर है. इससे पहले 2008 के पूरे साल में उन्होंने 52,987 करोड़ रुपये निकाले थे. शेयरों के अलावा समीक्षाधीन अवधि में एफपीआई ने लोन या बॉन्ड बाजार में शुद्ध रूप से 792 करोड़ रुपये डाले हैं.

यह भी पढ़ें:
NSC Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें 2 लाख का निवेश, मिलेंगे पूरे 2.78 लाख! जानें योजना की डिटेल्स

FD Rate Hike: इस प्राइवेट बैंक के ग्राहकों को सेविंग खाते और एफडी पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न! चेक करें नई दरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?
सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget