एक्सप्लोरर

FPI Inflow: सितंबर महीने में एफपीआई ने की शानदार वापसी, भारतीय शेयरों में डाल दिए 11 हजार करोड़ रुपये

FPI September 2024: इससे पहले पिछले महीने के दौरान विदेशी निवेशक सुस्त पड़ गए थे और पूरे महीने में भारतीय शेयरों में उनका निवेश सिर्फ 7 हजार करोड़ रुपये रहा था...

पिछले महीने सुस्त रहने के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अब फिर से भारतीय शेयरों की खरीदारी तेज कर दी है. नए महीने का अभी एक ही सप्ताह गुजरा है और भारतीय शेयरों में एफपीआई के निवेश का आंकड़ा लगभग 11 हजार करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

भारतीय शेयरों में आया इतना पैसा

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के आंकड़ों के अनुसार, 6 सितंबर तक एफपीआई 10,978 करोड़ रुपये के भारतीय शेयरों को इस महीने खरीद चुके हैं. 6 सितंबर शुक्रवार इस महीने के पहले सप्ताह का आखिरी कारोबार दिन था. वीकेंड पर दो दिनों के अवकाश के बाद बाजार अब 9 सितंबर सोमवार को नए सप्ताह में खुलेगा.

सितंबर में कुल निवेश 19000 करोड़ के पार

इसके साथ ही इस महीने के दौरान भारतीय बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का कुल निवेश 19,087 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. टोटल आंकड़े में इंडियन इक्विटीज के अलावा डेट, हाइब्रिड और डेट-वीआरआर में निवेश के आंकड़े भी शामिल हैं. पिछले महीने डेट में जमकर इन्वेस्ट करने वाले एफपीआई इस महीने डेट में कम पैसे डाल रहे हैं.

पिछले महीने डेट में डाल रहे थे पैसे

आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने सितंबर महीने में अब तक डेट में सिर्फ 94 करोड़ रुपये का निवेश किया है. पिछले महीने डेट में एफपीआई का निवेश 17,960 करोड़ रुपये रहा था. हालांकि अगस्त महीने में एफपीआई ने भारतीय शेयरों में सिर्फ 7,320 करोड़ रुपये का निवेश किया था. अगस्त में इक्विटी, डेट, हाइब्रिड और डेट-वीआरआर सब को मिलाकर एफपीआई का शुद्ध निवेश 25,493 करोड़ रुपये रहा था.

जुलाई में आया सबसे ज्यादा निवेश

एफपीआई पिछले महीने के दौरान शुरू में भारी बिकवाली कर रहे थे. हालांकि बाद में अंतिम सप्ताह में उनका ट्रेंड पलटा था, जो अभी भी बरकरार दिख रहा है. अगर यही ट्रेंड महीने के अंत तक बना रहता है तो यह महीना चालू वित्त वर्ष में एफपीआई के सबसे ज्यादा निवेश का महीना साबित हो सकता है. अभी इस वित्त वर्ष के दौरान एफपीआई ने जुलाई में भारतीय शेयरों में सबसे ज्यादा 32,365 करोड़ रुपये निवेश किया है. चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीने अप्रैल और मई में एफपीआई क्रमश: 8,671 करोड़ रुपये और 25,586 करोड़ रुपये के बिकवाल रहे थे. जून में एफपीआई ने भारतीय शेयरों में 26,565 करोड़ रुपये का निवेश किया था.

ये भी पढ़ें: पूरे महीने में आया सिर्फ 7 हजार करोड़ रुपये विदेशी निवेश, इस कारण एफपीआई ने भारत में बदली चाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget