एक्सप्लोरर

iPhone India Plant: कर्नाटक में नया प्लांट लगाने की तैयारी में फॉक्सकॉन, इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

Foxconn India Plant: ऐपल के लिए आईफोन बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन कर्नाटक में नया प्लांट लगाने की तैयारी में है. कंपनी इस प्लांट को बनाने पर 700 मिलियन डॉलर का बड़ा निवेश कर सकती है.

ताइवान (Taiwan) की चिप व स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) कर्नाटक में एक नया प्लांट लगाने की तैयारी में है. कंपनी का यह नया प्लांट कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में हवाई अड्डे (Bengaluru Airport) के पास 300 एकड़ में बनाया जा सकता है. इसके लिए कंपनी 700 मिलियन डॉलर का भारी-भरकम निवेश (Foxconn India Investment) कर सकती है.

चीन और अमेरिका के बीच तनाव का असर

मनीकंट्रोल की एक खबर में मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि फॉक्सकॉन भारत में अपना स्थानीय उत्पादन तेज करना चाह रही है. इसके लिए कंपनी अब कर्नाटक में 700 मिलियन डॉलर के निवेश से नया प्लांट (Foxconn India Plant) लगा सकती है. ऐपल के लिए आईफोन बनाने वाली ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन के इस कदम को चीन और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि दुनिया की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के बीच बढ़ते तनाव के कारण फॉक्सकॉन अब चीन से अपना मैन्यूफैक्चरिंग बिजनेस भारत में शिफ्ट कर रही है.

नए प्लांट में होंगे ये प्रोडक्शन

फॉक्सकॉन की फ्लैगशिप यूनिट होन हाई प्रीसिजन इंडस्ट्री कंपनी (Hon Hai Precision Industry Company) आईफोन बनाती है. खबर के अनुसार, अब यही यूनिट बेंगलुरू एयरपोर्ट के पास 300 एकड़ में प्लांट (Foxconn Bengaluru Plant) लगाने जा रही है. सूत्रों का कहना है कि कंपनी इस प्लांट में ऐपल के लिए आईफोन (Apple iPhone) बना सकती है. इसके अलावा प्लांट में कंपनी अपने नए इलेक्ट्रिक व्हीकल बिजनेस (Electric Vehicle Business) के लिए भी कुछ पार्ट्स का प्रोडक्शन कर सकती है. हालांकि अभी इस बारे में कंपनी की ओर से सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है.

कम हो रहा है चीन का दबदबा

अगर यह खबर सच साबित होती है तो यह भारत में फॉक्सकॉन का अब तक का सबसे बड़ा एकल निवेश होगा. आपको बता दें कि अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच चीन में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स (Consumer Electronics) का प्रोडक्शन प्रभावित हो रहा है. अभी तक चीन दुनिया के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोड्यूशर के तौर पर जाना जाता रहा है. अगर इसी तरह से कंपनियों ने अपना प्रोडक्शन चीन से शिफ्ट किया तो चीन से यह दर्जा छिन सकता है. वहीं इस बदलाव से भारत सबसे बड़े लाभार्थियों में से एक बनकर उभर रहा है.

मिलेंगे इतने लोगों को रोजगार

खबर में मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया गया है कि कर्नाटक में प्रस्तावित प्लांट से रोजगार के करीब 01 लाख अवसर पैदा हो सकते हैं. अभी फॉक्सकॉन के चीनी शहर झेंगझोउ (Zhengzhou) स्थित आईफोन प्लांट में करीब 02 लाख लोग काम करते हैं. पीक प्रोडक्शन सीजन में यह आंकड़ा और बढ़ जाता है. कोविड-19 के कारण आए व्यवधान के चलते झेंगझोउ प्लांट में प्रोडक्शन पर असर हुआ है. इस कारण भी फॉक्सकॉन चीन के बजाय अन्य विकल्पों पर गौर कर रही है. कहा जा रहा है कि कंपनियां अनुमान से ज्यादा तेजी से चीन से अपना प्रोडक्शन शिफ्ट कर रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?
आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget