एक्सप्लोरर

Cyber Fraud: चार तरीकों से लोगों को फंसा रहे साइबर ठग, जानें कैसे करें अपने पैसों की सुरक्षा 

Cyber Crime: साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं. यहां कुछ ऐसे तरीके दिए गए हैं, जिससे आप अपने अकाउंट की सुरक्षा कर सकते है. 

Cyber Fraud: लोगों को फ्रॉड के जाल में फंसाने के लिए साइबर अपराधी कई तरीके अपना रहे हैं. हर दिन नए पैंतरे और युक्तियों से लोगों के अकाउंट साफ हो रहे हैं. साइबर अपराधी नौकरी का ऑफर, आकर्षक ऑफर और कई चीजों की पेशकश करते हैं और फिर ऑनलाइन पेमेंट करने को बोलते हैं. जैसे ही आपने जानकारी दी आपके अकाउंट से पैसे गायब हो जाते हैं.

अगर आप इन फ्रॉडसे बचना चाहते हैं तो आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्‍यकता है. यहां कुछ ऐसे तरीके बताए गए हैं, जिससे आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं. साथ ही उन तरीकों की भी पहचान कर सकते हैं. 

यूपीआई रिफंड स्‍कैम 

वर्तमान समय में यूपीआई का ज्‍यादा उपयोग होने लगा है. किराना दुकान से लेकर मॉल तक में यूपीआई से पेमेंट किया जा रहा है. ऐसे में साइबर अपराधी ऐसे ही लोगों को टारगेट करके ऐप में घुसपैठ करने की कोशिश करते हैं. साइबर अपराधी यूपीआई रिफंड का लालच देकर फ्रॉड करने की कोशिश करते हैं. ऐसे में आप रिफंड के दौरान उसको वेरीफाई कर लें. वेरीफाई के बाद ही कोई पेमेंट करना चाहिए. 

ओटीपी स्‍कैम 

सबसे ज्‍यादा फ्रॉड ओटीपी के माध्‍यम से किया जाता है. एक फेक मैसेज के तहत अपराधी आपसे फ्रॉड ओटीपी या पिन डिटेल लेने की कोशिश करते हैं. इस डिटेल के साथ वह आपके खाते से पैसे काट लेते हैं. ऐसे में फ्रॉड से बचने के लिए आपको ओटीपी और पिन को संभालकर रखना चाहिए और किसी भी से ये डिटेल शेयर नहीं करनी चाहिए. 

फेक डिलीवरी स्‍कैम 

साइबर अपराधी ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म की फर्जी वेबसाइट के माध्‍यम से सामनों पर बंपर ऑफर पेश करते हैं और इस ऑफर पर लोगों से ओटीपी आदि के माध्‍यम से जानकारी जुटाते हैं. इस जानकारी की मदद से अकाउंट में घुसपैठ करते हैं. अगर आप भी ऐसे फ्रॉड से बचना चाहते हैं तो केवल रजिस्‍टर्ड जगहों से सामनों की लेनदेन करनी चाहिए. कोशिश करें कि कैश ऑन डिलीवरी करें. 

फर्जी बिल के माध्‍यम से धोखाधड़ी 

यदि आप अपना बिजली बिल ऑनलाइन भुगतान करते हैं, तो आपको नए रास्‍ते के बारे में अवश्य जानना चाहिए जिसका उपयोग जालसाज लोगों को धोखा देने के लिए कर रहे हैं. कई यूजर्स को व्हाट्सएप पर गलत नंबरों से संदेश प्राप्त हो रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि यदि वे तुरंत एक निश्चित नंबर पर कॉल नहीं करते हैं तो उनका बिजली कनेक्शन जल्द ही निलंबित कर दिया जाएगा. ऐसे में बिना इस मैसेज की सत्‍यता की जांच किए कभी भी जानकारी नहीं देनी चाहिए. पहले इसकी जांच कर लें फिर कोइ रिस्‍पॉन्‍स दें. 

ये भी पढ़ें 

GST Bill: ऑनलाइन गेम पर 28 फीसदी टैक्स का रास्ता साफ, लोक सभा में पास हुए जीएसटी संशोधन के 2 बिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG News: ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Gold Price: क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
200 Note: कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन
कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget