एक्सप्लोरर

M Damodaran SEBI: सेबी के पूर्व प्रमुख दामोदरन को झटका, 200 करोड़ से ज्यादा का लगा जुर्माना

Penalty on M Damodaran: एम दामोदरन भारतीय बाजार नियामक सेबी के प्रमुख रहे हैं और अभी कई बड़ी कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं...

बाजार नियामक सेबी के पूर्व प्रमुख एम दामोदरन को एक इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. उनके ऊपर कॉन्ट्रैक्ट लॉसूट का उल्लंघन करने के कारण 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है.

दामोदरन को करना होगा इतना भुगतान

बिजनेस वर्ल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, सेबी के पूर्व प्रमुख को मामले में 24.84 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरने के लिए कहा गया है. भारतीय करेंसी में जुर्माने की यह रकम करीब 206 करोड़ रुपये हो जाती है. रिपोर्ट के अनुसार, यह जुर्माना अपहेल्थ और ग्लोकल हेल्थकेयर सिस्टम्स से जुड़े एक मामले में लगा है. यह जुर्माना अमेरिका में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के द्वारा लगाया गया है.

टोटल 920 करोड़ रुपये का जुर्माना

अपहेल्थ न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनी है. पूर्व सेबी प्रमुख एम दामोदरन ग्लोकल हेल्थकेयर सिस्टम्स में शेयरहोल्डर हैं. दामोदरन के अलावा ग्लोकल हेल्थकेयर सिस्टम्स, उसके प्रमोटर्स, प्रमुख शेयरधारकों और डाइरेक्टर्स के ऊपर भी जुर्माना लगा है. रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने सब मिलाकर 110.2 मिलियन डॉलर यानी करीब 920 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

इस कारण चल रहा है विवाद

यह मामला ग्लोकल हेल्थकेयर सिस्टम्स में अपहेल्थ के द्वारा हिस्सेदारी खरीदने से जुड़ा हुआ है. कोर्ट में अपहेल्थ ने दावा किया है कि उसने ग्लोकल हेल्थकेयर सिस्टम्स में 94.81 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए कैश, स्टॉक और डेट में 2,100 करोड़ रुपये का भुगतान किया. हालांकि उसके बाद भी प्रमोटर्स और डाइरेक्टर्स ने उसे मैनेजमेंट का कंट्रोल नहीं दिया. अपहेल्थ का आरोप है कि उसके साथ ग्लोकल हेल्थकेयर सिस्टम्स के फाइनेंशियल स्टेटमेंट भी शेयर नहीं किए गए.

शिकागो ट्रिब्यूनल में चल रही सुनवाई

इससे पहले अपहेल्थ ने एक भारतीय अदालत को बताया था कि शेयर पर्चेज एग्रीमेंट की शर्तों के अनुसार सौदे के दौरान पार्टियां अमेरिका में आर्बिट्रेशन को लेकर सहमत हुई थीं. ग्लोकल हेल्थकेयर सिस्टम्स उस समय अपहेल्थ को यूएस आर्बिट्रेशन में जाने से रोकने का प्रयास कर रही थी और उसने भारतीय अदालत का दरवाजा खटखटाया था. अभी मामले की सुनवाई इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले शिकागो ट्रिब्यूनल में हो रही है.

ग्लोकल हेल्थकेयर ने कहा- एकतरफा है फैसला

हालांकि ग्लोकल हेल्थकेयर ने अपहेल्थ के ऊपर क्रिमिनल फ्रॉड का आरोप लगाया है और शिकागो ट्रिब्यूनल के फैसले को एकतरफा बताया है. हेल्थकेयर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी का कहना है कि अपहेल्थ ने उसके साथ क्रिमिनल फ्रॉड किया है. ग्लोकल हेल्थकेयर के अनुसार, संबंधित अदालतों और जांच प्राधिकरणों को उसके या उसके प्रबंधन अथवा शेयरधारक के द्वारा मिस रिप्रेजेंटेशन का कोई सबूत नहीं मिला है. कंपनी इस मामले में भारत में विभिन्न धाराओं में दो अलग एफआईआर दर्ज करा चुकी है. अमेरिकी नियामक एसईसी के पास भी शिकायत दर्ज कराई गई है.

ये भी पढ़ें: टैक्सपेयर दें ध्यान! 31 मार्च तक कर लें ये काम, वर्ना करना होगा 200 पर्सेंट भुगतान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget