एक्सप्लोरर

Rich Indians: इंटरनेशनल बैंकों को नहीं पसंद आ रहा भारतीय अमीरों का पैसा, कई बैंकों ने खाते किए बंद 

International Banks Closing Accounts: आरबीआई के नए नियमों की वजह से भारतीय ज्यादा पैसा विदेश में नहीं भेज पा रहे हैं. अकाउंट में पैसा कम होने की वजह से विदेशी बैंकों को फायदा नहीं हो पा रहा है.

International Banks Closing Accounts: इंटरनेशनल बैंकों को अब भारतीय अमीरों के पैसे पसंद नहीं आ रहे हैं. आरबीआई के नए नियमों ने भारतीय अमीरों को बहुत ज्यादा पैसा विदेश भेजने पर शिकंजा कैसा है. इसके चलते कभी भारतीय पैसों से भरे रहने वाले बैंकों को अब कम संख्या में आ रही रकम भा नहीं रही है. हाल ही में ब्रिटेन के दो बैंकों, एक स्विस और एक यूएई के बैंक ने लगभग दो दर्जन भारतीयों से अपने अकाउंट बंद करने का आग्रह किया है. 

विदेशी बैंकों की भारतीय पैसों में रुचि हुई कम

केंद्रीय बैंक आरबीआई (Reserve Bank of India) की एलआरएस (Liberalised Remittance Scheme) ने विदेशी बैंकों की भारतीय पैसों में रुचि कम कर दी है. इसलिए बड़े बैंक अब भारतीय रईसों के खातों से दूरी बना रहे हैं. आरबीआई ने विदेशों में बिना किसी वजह के फंड रखने पर शिकंजा कैसा है. इसके चलते विदेशी बैंकों को लाभ नहीं हो पा रहा है. ये इंटरनेशनल बैंक विदेशी क्लाइंट्स से ज्यादा मिनिमम बैलेंस रखवाते हैं. मगर, भारतीय क्लाइंट अब ऐसा नहीं कर पा रहे हैं. इसलिए कई बड़े बैंक उनके खाते बंद कर रहे हैं. 

2 महीने में लगभग दो दर्जन भारतीयों के खाते बंद

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 2 महीने में लगभग दो दर्जन भारतीयों के खाते बंद कर दिए गए हैं. यह जानकारी इन अमीरों को टैक्स सलाह एवं सेवा प्रदाताओं ने दी है. आरबीआई की एलआरएस के तहत भारतीय एक साल में 2.5 लाख डॉलर विदेश में भेज सकते हैं. इन पैसों का इस्तेमाल स्टॉक या प्रॉपर्टी खरीदने और परिजनों की देखभाल में किया जा सकता है. 

कई विदेशी बैंक में मिनिमम बैलेंस 10 लाख डॉलर

उधर, कई विदेशी बैंक में मिनिमम बैलेंस 10 लाख डॉलर कर दिया गया है. इसलिए अब ये बैंक भारतीयों का पैसा रखने में सकुचाने लगे हैं. विदेशी बैंक इस मिनिमम बैलेंस का इस्तेमाल स्टॉक समेत कई जगह निवेश कर पैसा कमाते हैं. मगर, आरबीआई की नई स्कीम के चलते अब भारतीयों का पैसा विदेशी बैंक निवेश नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें आय नहीं हो पा रही है. 

पैसे भेजकर प्रॉपर्टी खरीद रहे इंडियन 

भारतीयों ने इन बैंकों में एलआरएस के तहत भेजे पैसे से ज्यादातर प्रॉपर्टी खरीदी है साथ ही यह पैसा परिजनों को दिया है. इसलिए इन विदेशी बैंकों ने भारतीयों को कोई अन्य अकाउंट बताने को कहा है जिसमें बकाया पैसा भेज दिया जाए और अकाउंट बंद हो सके. इस संबंध में खाताधारकों को ई-मेल भेजे हैं. आरबीआई के नए नियमों के मुताबिक, यदि विदेशी अकाउंट में पैसा 180 से पड़ा है तो उसे वापस लाना होगा. सिंगापुर बैंक ने भी अपने कस्टमर्स से ऐसी ही अपील की है. विदेशी बैंक लो बैलेंस वाले अकाउंट का परिचालन नहीं करना चाहते.

ये भी पढ़ें 

Goodbye 2023: देश में घरों की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, बढ़ती कीमतें भी नहीं तोड़ पाईं खरीदारों का हौसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार सुस्त, 109 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी की फ्लैट ओपेनिंग
हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार सुस्त, 109 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी की फ्लैट ओपेनिंग
अमेरिका से लेकर पाकिस्तान, महंगाई की आग में जल रहे कई देश; 'सेफ जोन' में भारत
अमेरिका से लेकर पाकिस्तान, महंगाई की आग में जल रहे कई देश; 'सेफ जोन' में भारत
आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी का ताजा रेट
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी का ताजा रेट
अंबानी सबसे अमीर बिजनेस फैमिली, अदाणी फर्स्ट-जेनरेशन में नंबर-1, जानें किसके पास कितनी दौलत
अंबानी सबसे अमीर बिजनेस फैमिली, अदाणी फर्स्ट-जेनरेशन में नंबर-1, जानें किसके पास कितनी दौलत

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget