एक्सप्लोरर

Forbes India List 2020 : लगातार 13वें साल मुकेश अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स

Forbes ने साल 2020 के टॉप 100 Rich Indians की लिस्ट जारी कर दी है. लगातार 13वें साल रिलांस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स हुए हैं. फोर्ब्स ने लिस्ट में इस बार कई नए नाम भी शामिल किए गए हैं.

Forbes ने साल 2020 के टॉप 100 Rich Indians की लिस्ट जारी कर दी है. लगातार 13वें साल रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स हुए हैं. फोर्ब्स ने लिस्ट में इस बार कई नए नाम भी शामिल किए गए हैं. इस लिस्ट में इस बार कई नए नामों की एंट्री हुई है.

बता दें कि टॉप सौ अमीरों की लिस्ट में 2019 के मुकाबले इस बार 14 फीसदी यानी 517.5 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है. इसी के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. मुकेश अंबानी ने लगातार 13 साल से भारत के सबसे अमीर शख्स होने का रिकॉर्ड बरकरार रखा है.

मुकेश अंबानी 88.7 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के मालिक हैं. हाल ही में Reliance समूह ने जियो प्लेटफॉर्म्स और Reliance रिटेल जैसी कई वैश्विक कंपनियों में इंवेस्ट किया था. जिसके बाद मुकेश अंबानी की संपत्ति में बेतहाशा इजाफा हुआ है.

टॉप 10 में ये नाम हैं शामिल

फोर्ब्स की 100 अमीर भारतीयों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर 25.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी को स्थान मिला है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 20.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शिव नडार ने जगह पाई है. चौथे नंबर पर 15.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ डी मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी हैं. लिस्ट में पांचवा स्थान हिंदुजा ब्रदर्स ने हासिल किया है. इनकी संपत्ति 12.8 अरब डॉलर की है.

छठे नंबर पर 11.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ आते हैं साइरस पूनावाला. लिस्ट में सातवें नंबर पर 11.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पालोनजी मिस्त्री ने जगह बनाई है. आठवें नंबर की बात करें तो इस पायदान पर 11.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ उदय कोटक हैं. जबकि नौवें नंबर पर 11 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गोदरेज फैमिली विराजमान हुई है. दसवे नंबर पर 10.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लक्ष्मी मित्तल हैं.

लिस्ट में केवल तीन महिलाओं को मिली जगह

फोर्ब्स की 2020 की टॉप 100 अमीर भारतीयों की सूची में इस बार सिर्फ तीन महिलाएं ही शामिल है.  इनमे 6.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ जिंदल समूह की सावित्री जिंदल को 19वां स्थान हासिल हुआ है. वहीं बायोकॉन कि किरन मजूमदार शॉ नेट वेल्थ 4.6 अरब डॉलर के साथ 27वें स्थान पर हैं. तीन अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ यूएसवी की लीना तिवारी को लिस्ट में 47वां स्थान हासिल हुआ है.

पहली बार इन कारोबारियों की हुई एंट्री

फोर्ब्स की लिस्ट में कई कारोबारियों को पहली बार जगह मिली है. इनमे नौकरी डॉट काम की पेरेंट कंपनी इंफो ऐज इंडिया लिमिटेड के संस्थापक संजीव भीकचंदानी समेत देश के कुल 9 बिजनेसमैन पहली बार इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं. संजीव 2.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 68वें स्थान हैं.

रिलैक्सो फुटवेयर के रमेश कुमार और मुकुंद लाल दुआ, जेरोधा ब्रोकिंग के नितिन और निखिल कामथ, जीआरटी ज्वेलर्स के जी राजेंद्र. विनाती ऑर्गोनिक्स के विनोद सराफ, आरती इंडस्ट्रीज के चंद्रकांत एंड राजेंद्र गोगी फोर्बस् ने टॉप 100 भारतीयों की लिस्ट में शामिल किया है.

ये भी पढ़ें

सर्दियों में दिल्ली को हर दिन 15,000 कोविड के नए मामलों के लिए तैयार रहना होगा: रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
ITR Deadline Alert: अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Share Market: शेयर बाजार में हड़कंप, चार दिन में 13 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान; क्याें घबराए निवेशक?
शेयर बाजार में हड़कंप, चार दिन में 13 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान; क्याें घबराए निवेशक?
DDA का बड़ा ऐलान: दिल्ली में 25% डिस्काउंट पर Ready to Move फ्लैट्स, जानें किन्हें मिलेगा फायदा?
DDA का बड़ा ऐलान: दिल्ली में 25% डिस्काउंट पर Ready to Move फ्लैट्स, जानें किन्हें मिलेगा फायदा?

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget