एक्सप्लोरर

World’s Billionaires List 2021: फोर्ब्स ने जारी की साल 2021 के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट, लगातार चौथी बार जेफ बेजोस रहे सबसे आगे

फोर्ब्स ने अपनी 35 वीं वार्षिक विश्व की अरबपतियों की सूची जारी कर दी है. लिस्ट के अनुसार इस साल दुनियाभर में अरबपतियों की सूची में 493 नए लोगों की एंट्री हुई है. वहीं इस लिस्ट में लगातार चौथे साल अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस को पहला स्थान मिला है.

नई दिल्लीः फोर्ब्स ने दुनियाभर में साल 2021 के लिए सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट के अनुसार दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस संक्रमण के बावजूद यह साल अरबपतियों के लिए काफी खास रहा है. इस साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों ने अपनी संपत्ती में 5 ट्रिलियन डॉलर की बढ़त बनाई है.

493 नए लोगों की हुई एंट्री

फोर्ब्स के अनुसार इस साल क्रिप्टोकरेंसी और स्टॉक की बढ़ती हुई कीमतें आसमान छू रही हैं. जिसके कारण फोर्ब्स की 35 वीं सूची में दुनिया की सबसे धनी लोगों की लिस्ट में इजाफा देखने को मिला है. बीते साल 2020 की सूची में 8 ट्रिलियन डॉलर में 5 ट्रिलियन डॉलर की बढ़त देखने को मिली है, जो इस साल कुल मिलाकर 13.1 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है. फोर्ब्स की इस अरबपतियों की सूची में इस साल 493 नए लोगों की एंट्री हुई है.

जेफ बेजोस को मिला पहला स्थान

फोर्ब्स की 35 वीं सूची में अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस लगातार चौथे साल दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं. लिस्ट के अनुसार जेफ बेजोस के पास 177 बिलियन डॉलर की संपत्ती है. उनकी संपत्ती में बढ़ोत्तरी अमेज़ॅन के शेयरों में वृद्धि के परिणामस्वरूप देखी गई है. एक साल पहले उनकी कुल संपत्ती 64 बिलियन डॉलर थी.

दूसरे स्थान पर रहे एलन मस्क 

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर एलन मस्क का नाम है. टेस्ला के शेयरों में 705% की बढ़ोत्तरी के कारण ही वह 151 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बने हैं. वहीं इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर फ्रांसीसी लक्जरी सामान टाइकून बर्नार्ड अर्नाल्ट बने हुए हैं. LVMH के शेयरों में 86% की वृद्धि के कारण उनकी संपत्ती में लगभग दोगुना उछाल देखा गया है. जो एख साल पहले 76 बिलियन डॉलर से 150 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है.

बिल गेट्स को मिला चौथा स्थान

फिलहाल दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में मात्र चार ही ऐसे शख्स हैं जिसके पास 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ती है. इस लिस्ट में चौथे स्थान पर बिल गेट्स हैं. बिल गेट्स के पास 124 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ती है. बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट, कनाडाई नेशनल रेलवे और ट्रैक्टर निर्माता डीरे एंड कंपनी के शेयरों के मालिक हैं.

पांचवे स्थान पर रहे फेसबूक के मार्क जुकरबर्ग

इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर फेसबूक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का नाम शुमार है. इस साल उनकी संपत्ती में 80 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गई है. जिसके कारण बीते साल 42.3 बिलियन डॉलर से उनकी संपत्ती सीधे 97 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है. फिलहाल इस लिस्ट में छठे स्थान पर 96 बिलियन डॉलर की संपत्ती के साथ वॉरेन बफेट का नाम है.

गूगल के संस्थापकों को मिला आठवां औऱ नौवां स्थान

फोर्ब्स की 35 वीं सूची में इस बार Larry Ellison को 93 बिलियन डॉलर के साथ सांतवा स्थान मिला है. वहीं गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज(लॉरेंस एडवर्ड पेज) ने 91.5 बिलियन डॉलर के साथ आंठवें स्थान को अपने नाम किया है. वहीं अमेरिकन कंप्यूटर साइंटिस्ट और लैरी पेज के साथ गूगल के दूसरे सह-संस्थापक सर्गी ब्रिन इस लिस्ट में 89 बिलियन डॉलर के साथ नौंवे स्थान पर हैं. 10वें स्थान पर रहे मुकेश अंबानी  फिलहाल इस लिस्ट में 10वें स्थान को भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने नाम किया है. इसके साथ ही मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. उनकी अनुमानित संपत्ती 84.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है.

इसे भी पढ़ेंः सऊदी अरब ने बढ़ाए कच्चे तेल के दाम, अब भारत उठाने जा रहा है ये कदम

रूस के विदेश मंत्री का स्वागत करने पहुंचे पाकिस्तानी विदेश मंत्री, तस्वीर सामने आने के बाद हो रही कुरैशी की किरकिरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?
देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget