एक्सप्लोरर

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश संकट का भारत पर हो रहा आर्थिक असर, वित्त मंत्री ने कहा- अनिश्चितता की जद में आए ये सेक्टर

Bangladesh Crisis News: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद नोबल विनर अर्थशास्त्री मोहम्मद युनूस की अगुवाई में कार्यवाहक सरकार का गठन हुआ है, लेकिन स्थितियां अभी सामान्य नहीं हो पाई हैं...

बांग्लादेश में जारी राजनीतिक उठा-पटक के बीच उसका आर्थिक असर भारत में भी महसूस होने लगा है. खास तौर पर गारमेंट और निटेड सेक्टर बांग्लादेश संकट के चलते अनिश्चितता का शिकार हो रहे हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को यह बात स्वीकार की.

वित्त मंत्री निर्मता सीतारमण रिजर्व बैंक के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आज 10 अगस्त को हुई बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में जारी मौजूदा अस्थिरता के चलते भारत में गारमेंट व निटेड सेक्टर पर असर हो रहा है. उनके अनुसार, भारत में ये दोनों सेक्टर मौजूदा संकट के चलते कुछ हद तक अनिश्चितता की जद में आए हैं.

अभी व्यापक असर के बारे में कहना जल्दीबाजी

हालांकि उन्होंने विस्तार से असर के बारे में कुछ नहीं कहा. वित्त मंत्री के अनुसार, अभी व्यापक असर के बारे में कुछ कह पाना जल्दीबाजी है. हम निम्न-आय वाले देशों (लो-इनकम कंट्रीज) के लिए ड्यूटी व कोटा पर उदार रवैया रखते हैं. ऐसे में वे हमें ज्यादा निर्यात कर पाते हैं और हम पहले आयात करते हैं. ऐसे में गारमेंट व निटेड सेक्टर पर कुछ असर हुआ है.

बांग्लादेश में टेक्सटाइल कंपनियों के निवेश

वित्त मंत्री ने बांग्लादेश में भारत की कंपनियों के द्वारा किए गए निवेश को लेकर कहा- हम उम्मीद करते हैं कि निवेश सुरक्षित हैं. उसके अलावा बांग्लादेश की स्थिति का भारत पर क्या आर्थिक असर हो सकते हैं, उसके बारे में अभी कहना बहुत जल्दीबाजी होगी. अभी मैंने और कई अन्य लोगों ने बांग्लादेश में हमारी टेक्सटाइल इंडस्ट्री के निवेश को मामले को लेकर चर्चाएं की हैं. बांग्लादेश में तमिलनाडु की कई टेक्सटाइल कंपनियों ने निवेश किया हुआ है.

केयरएज को लगता है भारत को होगा फायदा

इससे पहले रेटिंग एजेंसी केयरएज ने एक रिपोर्ट में कहा था कि बांग्लादेश में जारी अस्थिरता भारतीय गारमेंट इंडस्ट्री के लिए नए अवसर बना सकती है. एजेंसी के अपुसार, भारत के गारमेंट मेकर बांग्लादेश में अनिश्चितता की स्थिति का लाभ उठा सकते हैं और वैश्विक बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकते हैं. केयरएज के अनुसार, बांग्लादेश संकट से भारतीय गारमेंट मेकर के लिए निकट भविष्य में 200-250 मिलियन डॉलर और मध्यम अवधि में 300-350 मिलियन डॉलर प्रति माह के निर्यात के मौके बन सकते हैं.

बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर संकट का असर

आपको बता दें कि पड़ोसी बांग्लादेश में शेख हसीना की अगुवाई वाली सरकार के तख्तापलट के बाद नोबल विनर अर्थशास्त्री मोहम्मद युनूस की अगुवाई में कार्यवाहक सरकार का गठन हुआ है. हालांकि अभी भी बांग्लादेश में अस्थिरता का माहौल कायम है और स्थितियां सामान्य नहीं हो पाई हैं. इससे वहां के उद्योग खासकर टेक्सटाइल सेक्टर पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है, जो बांग्लादेश के कुल निर्यात में 80 फीसदी और जीडीपी में 15 फीसदी का योगदान देता है.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की आपदा में भारत के लिए अवसर! केयरएज को यकीन- इस इंडस्ट्री को होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: पुलिस पर उठाए सवाल..जज का तबादला तत्काल! | Sambhal Violence | Anuj Chaudhary
Khabar Gawah Hai: सनातन को कौन कर रहा है बदनाम? | Prayagraj Magh Mela Row | Swami Avimukteshwaranand
ABP Report: संत VS सरकार, और बढ़ेगी रार? | Shankaracharya Controversy | Prayagraj Magh Mela
Bollywood News: तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ ट्रेंड में निक जोनस की एंट्री, फैंस हुए खुश
Shankaracharya Controversy: Avimukteshwaranand का अपमान...Debate में मचा बवाल..लड़ने लगे धर्मगुरु !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
फल या फल का रस, कौन देता है ज्यादा हेल्थ बेनिफिट्स? जानिए एक्सपर्ट की राय
फल या फल का रस, कौन देता है ज्यादा हेल्थ बेनिफिट्स? जानिए एक्सपर्ट की राय
मोबाइल से कैसे चेक करें पीएम किसान योजना की लिस्ट, कब आएगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त?
मोबाइल से कैसे चेक करें पीएम किसान योजना की लिस्ट, कब आएगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त?
Embed widget