एक्सप्लोरर

FM Nirmala Sitharaman Birthday: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जन्मदिन पर जानिए कैसा रहा है उनका राजनीतिक सफर

FM Nirmala Sitharaman Birthday: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जन्मदिन के अवसर पर जानिए उनके राजनीतिक सफर में कौन कौन से महत्वपूर्ण पड़ाव आए हैं और कैसा रहा है उनका राजनीतिक जीवन...

Nirmala Sitharaman Birthday: देश की वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आज जन्मदिन है और वे 64 वर्ष की हो गई हैं. भारत की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री के रूप में 30 मई 2019 से अब तक देश के वित्तीय स्थिति को संभालने और आर्थिक मुद्दों को सुलझाने का जिम्मा उनके ऊपर है. आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें--

निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रक्षा मंत्री का पद भी संभाल चुकी हैं, सितंबर 2017 से मई 2019 तक वो देश की रक्षा मंत्री के पद पर आसीन रही हैं. इसके बाद मई 2019 में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्हें वित्त मंत्री का पद मिला. 

राजनीतिक जीवन से जुड़ी उपलब्धियां

निर्मला सीतारमण भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रही हैं और साल 2003 से 2005 के दौरान वो राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या रह चुकी हैं. 3 सितंबर 2017 को उन्हें देश की रक्षा मंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ. इस तरह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण देश के रक्षा मंत्रालय की कमान संभालने वाली आजाद भारत की दूसरी महिला नेता और स्वतंत्र रूप से पहली पूर्णकालिक महिला रक्षामंत्री बनीं. इसके अलावा उन्होंने 26 मई 2014 से 3 सितंबर 2017 तक भारत की वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) तथा वित्त व कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री के तौर पर भी उन्होंने काम किया है.

वित्त मंत्री का जीवन परिचय

निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. साल 1980 में उन्होंने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. इसके बाद दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विषय में एम फिल किया. निर्मला सीतारमण प्राइस वॉटर हाउस कूपर्स के साथ सीनियर मैनेजर (रिसर्च एंड एनालिस्ट) के तौर पर भी काम कर चुकी हैं और बीबीसी वर्ल्ड के लिए भी कुछ समय काम कर चुकी हैं.  

उन्होंने लंदन में एग्रीकल्चरल इंजीनियर्स एसोसिएशन में अर्थशाशस्त्री के सहायक के रूप में काम किया. भारत लौटने पर उन्होंने सेंटर फार पब्लिक पालिसी स्टडीज में उप-निदेशक के रूप में भी काम किया है. 

निर्मला सीतारमण का व्यक्तिगत जीवन परिचय

निर्मला सीतारमण का विवाह डॉ. परकल प्रभाकर से हुआ जो लंदन के स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स और भारत के जवाहरलाल नेहरू के पूर्व छात्र रह चुकें हैं. निर्मला सीतारमण के पति एक राईट-फोलियो कंपनी में एमडी के पद पर हैं. दोनों की शादी को लेकर भी दिलचस्प किस्सा है. दरअसल, उनके पति डॉ परकल प्रभाकर और निर्मला सीतारमण दोनों ही पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक साथ पढ़ाई कर चुके हैं. वहीं प्यार हुआ और फिर प्यार शादी में बदल गई. उनकी एक बेटी है. शादी के बाद दोनों लंदन शिफ्ट हो गए थे, फिर बेटी के जन्म के बाद वे भारत वापस आ गए और हैदराबाद में बस गए.

ये भी पढ़ें

Adani Group: भारत में कारोबार दोगुना करने को सोच रही TAQA कंपनी, अडानी के पावर बिजनेस में करेगी बड़ा निवेश!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोरियाई बाजार में हाहाकार, 10% क्रैश हुआ Kospi; जानें क्या है वजह
कोरियाई बाजार में हाहाकार, 10% क्रैश हुआ Kospi; जानें क्या है वजह
1 अगस्त से बदलेंगे कई बड़े नियम, LPG से बैंकिंग तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर
1 अगस्त से बदलेंगे कई बड़े नियम, LPG से बैंकिंग तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर
India PMI Data: जुलाई में 4 साल के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, जानें वजह
जुलाई में 4 साल के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, जानें वजह
बारिश बन सकती है कमाई का जरिया, शुरू करें ये बिजनेस, होगा फायदा
बारिश बन सकती है कमाई का जरिया, शुरू करें ये बिजनेस, होगा फायदा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget