एक्सप्लोरर

Flipkart: दिग्गज ईकॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में भी छंटनी शुरू, जानिए कितने लोग इस साल भेजे जाएंगे घर

Job Cuts: फ्लिपकार्ट ने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यु को आधार बनाकर एक बार फिर से छंटनी करने की तैयारी कर ली है. इस कॉस्ट कटिंग प्रक्रिया से कंपनी में काम करने वाले 22 हजार कर्मचारी सहमे हुए हैं.

Job Cuts: ऑनलाइन ईकॉमर्स (E Commerce) सेक्टर की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) में एक बार फिर से छंटनी (Layoff) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. कंपनी पिछले दो साल से लगातार लोगों की छंटनी कर रही है. इस साल भी परफॉर्मेंस को आधार बनाकर वालमार्ट (Walmart) के स्वामित्व वाली कंपनी फ्लिपकार्ट ने कम से कम 5 से 7 फीसदी कर्मचारियों की छुट्टी करने का फैसला लिया है. कंपनी के इस फैसले की मार लगभग 1500 कर्मचारियों पर पड़ेगी. 

दो साल से परफॉर्मेंस रिव्यु को आधार बनाकर निकाले जा रहे लोग 

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन ईकॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट द्वारा की जा रही यह कार्रवाई मार्च से अप्रैल के बीच पूरी कर ली जाएगी. कंपनी पिछले दो साल से लगातार परफॉर्मेंस को आधार बनाकर अपने कर्मचारियों पर गाज गिरा रही है. कंपनी ने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यु के आधार पर छंटनी की लिस्ट भी बनाना शुरू कर दिया है. 

पिछले साल से ही नहीं निकाली हैं नई नौकरियां 

फ्लिपकार्ट ने पिछले साल से ही नई नौकरियां नहीं निकाली हैं. फिलहाल कंपनी में लगभग 22 हजार कर्मचारी काम करते हैं. यदि कंपनी 7 फीसदी छंटनी करती है तो लगभग 1500 कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है. ऑनलाइन ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पिछले काफी समय से लागत पर नियंत्रण करने में असफल रहा है.   

फ्लिपकार्ट 2024 में लाना चाहती है आईपीओ

फ्लिपकार्ट 2024 में आईपीओ लाने की तैयारियों में भी जुटी हुई है. कंपनी पिछले वित्त वर्ष से ही आईपीओ लाने का प्रयास कर रही है. हाल ही में कंपनी ने अडानी ग्रुप (Adani Group) से क्लियरट्रिप (ClearTrip) को खरीदा है. फ्लिपकार्ट को वालमार्ट में मिलने वाला 1 अरब डॉलर का फाइनेंस पूरा होने वाला है. यह उसके रणनीतिक निर्णयों पर असर डालेगा. हाल के दिनों में पेटीएम (PayTm), मीशो (Meesho) और अमेजन (Amazon) जैसी कई कंपनियों ने छंटनी का रास्ता अपनाया है.

गूगल में एक और छंटनी की आशंका 

दिसंबर, 2023 में ही रिपोर्ट आई थी कि गूगल भी लगभग 30 हजार लोगों के विज्ञापन एवं सेल्स विभाग से छंटनी करने की तैयारी में है. साल 2023 की शुरुआत में ही कंपनी ने लगभग 12 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था. इस पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने हाल ही में कहा था कि उनको हटाने के लिए अपनाया गया रास्ता ठीक नहीं था. 

ये भी पढ़ें 

Agriculture Export: कृषि निर्यात 100 अरब डॉलर का आंकड़ा छुएगा, 6 साल में हो जाएगा दोगुना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget