एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में बहार: पहली बार सेंसेक्स 35,000 के पार, निफ्टी भी 10700 से ऊपर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में आज 21.75 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,722.20 अंक पर खुला.

मुंबई: शेयर बाजार ने ऐतिहासिक छलांग लगाई है और नया रिकॉर्ड बनाते हुए 35,000 के पार चला गया है. एशियाई बाजारों से कमजोर रुख के बावजूद आईटी, बैकिंग और आटो शेयरों में तेजी की बदौलत सेंसेक्स में ये रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई.

अभी भी सेंसेक्स 35000 के ऊपर चल रहा है. सेंसेक्स 265 अंकों की मजबूती के साथ 35042 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. दूसरी तरफ निफ्टी में भी तेज़ी देखी जा रही है. निफ्टी 10,760 के आंकड़े को पार कर गया है.

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक उतार-चढ़ाव वाले कारोबार के बीच 85 अंक से ज्यादा सुधरकर 35,000 अंक पर पहुंच गया. कल के कारोबारी सत्र में इसमें 72.46 अंक की गिरावट देखी गई थी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में आज 21.75 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,722.20 अंक पर खुला.

ब्रोकरों का कहना है कि निवेशकों द्वारा सतर्कता बरतते हुए चुनिंदा खरीद और विदेशी निवेशकों के सतत पूंजी प्रवाह से शेयर बाजार मजबूत हुआ है. निवेशकों द्वारा सौदे बढ़ाने से इंफोसिस और टीसीएस के शेयर 2.24 प्रतिशत तक चढ़े. शुरुआती कारोबार में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और स्टेट बैंक के शेयर 2.63 प्रतिशत तक बढ़े जबकि बजाज आटो में 1.42 प्रतिशत की तेजी देखी गई.

एशियाई बाजारों में हांग कांग का हेंग सेंग सूचकांक 0.51 प्रतिशत गिरा जबकि जापान का निक्केई सूचकांक शुरुआती कारोबार में 0.43 प्रतिशत फिसला. शंघाई कंपोजिट सूचकांक भी 0.01 प्रतिशत तक गिरा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget