एक्सप्लोरर

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया सरकारी बैंकों का रिव्यू, डिपॉजिट बढ़ाने पर दिया जोर

Public Sector Banks: वित्त मंत्री ने सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों के प्रदर्शन पर संतोष जताया है. साथ ही निर्देश दिया कि वो बजट की घोषणाओं को लागू करने के लिए तेजी से कदम उठाएं.

Public Sector Banks: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सोमवार को पब्लिक सेक्टर बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग की. इसमें वित्त मंत्री ने बैंकों में डिपॉजिट बढ़ाने, डिजिटल पेमेंट, साइबर सिक्योरिटी, क्रेडिट प्रोडक्ट एवं स्कीम जैसे कई मसलों पर बैंकों से चर्चा की. सभी सरकारी बैंकों को वित्त मंत्री ने निर्देश दिए कि कस्टमर सर्विस पर ध्यान दें और ग्रामीण एवं अर्द्ध शहरी इलाकों के कस्टमर पर विशेष ध्यान दें. निर्मला सीतारमण ने कहा कि बैंकों, सरकार, रेगुलेटर और सिक्योरिटी एजेंसियों के बीच फ्रॉड और साइबर सिक्योरिटी को लेकर सहयोग बढ़ाया जाना चाहिए. 

पीएम सूर्य घर और विश्वकर्मा योजना पर विशेष ध्यान दें बैंक 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बैंकों द्वारा बजट की घोषणाओं को लागू करने के लिए तेजी से कदम उठाए जाने की जरूरत है. वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) और पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) पर विशेष ध्यान देना चाहिए. इस बैठक में सचिव विवेक जोशी और एम नागराजू समेत सभी बैंकों के प्रमुख और वित्तीय सेवा विभाग के अधिकारी शामिल हुए.

बैंकों की एसेट क्वालिटी में आया सुधार, एनपीए भी घटा 

निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024 में पब्लिक सेक्टर बैंकों के प्रदर्शन पर संतुष्टि जताई है. उन्होंने कहा कि बैंकों की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है. साथ ही नेट एनपीए भी घटकर 0.76 फीसदी पर आ गया है. बैंकों का नेट प्रॉफिट 1.45 लाख करोड़ रुपये रहा है. साथ ही उन्होंने 27,830 करोड़ रुपये का डिविडेंड बांटा है. साथ ही बैंकों ने सफलता से बाजार से पूंजी भी इकट्ठी की है. बैंकों की क्रेडिट ग्रोथ भी शानदार है. मगर, अब उन्हें डिपॉजिट बढ़ाने पर तेजी से काम करना होगा.

लोन क्लोजर डॉक्यूमेंट कस्टमर को देने में न बरतें कोताही 

वित्त मंत्री ने बैंकों से कहा कि वो कस्टमर पर विशेष ध्यान दें. साथ ही बैंकिंग सेक्टर में हो रहे बदलावों पर विशेष ध्यान देने को कहा है. सभी बैंक साइबर खतरों को देखते हुए अपने आईटी सिस्टम में समय-समय पर बदलाव करते रहें. इसके अलावा एमएसएमई को आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर सभी बैंक काम करें. वित्त मंत्री ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की गाइडलाइन्स का पालन करते हुए काम करें. साथ ही लोन समाप्त करने वाले कस्टमर्स को समय से सभी डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराए जाएं.

ये भी पढ़ें 

Adani Group: रिलायंस का पावर प्लांट खरीदेगा अडानी ग्रुप, 3000 करोड़ रुपये में हो सकती है डील 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget