एक्सप्लोरर

Nirmala Sitharaman PC: सरकार दो टैक्स व्यवस्था के जरिए लोगों को ज्यादा विकल्प दे रही है- वित्त मंत्री

Nirmala Sitharaman: निर्मला सीतारामन ने कहा कि ये प्रेस-कॉन्फ्रेंस हर साल की तरह बजट के बाद होने वाले पोस्ट बजट संवाद का हिस्सा है. इसमें मिलने वाले सुझावों को फाइनेंस बिल में शुमार किया जा सकता है.

Nirmala Sitharaman PC: बजट के बाद उठ रहे सवालों का जवाब देने की आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कोशिश की है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री ने बजट के बाद की शंकाओं और सवालों के जवाब दिए हैं. इस प्रेस-कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री अडानी एंटरप्राइजेज के एफपीओ से जुड़े सवालों पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है.

इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम पर टैक्स के बारे में वित्त मंत्री ने ये कहा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने इंश्योरेंस सेक्टर पर लिए गए फैसले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इंश्योरेंस कवर के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने की सरकार की की कोशिश है. हालांकि इसके साथ ही सरकार को ये भी देखना है कि इसका जो मुख्य उद्देश्य है वो पूरा हो, ना कि केवल टैक्स बचाने के लिए लोग इंश्योरेंस को जरिया बना लें. इस बात के साथ वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने भी एक जानकारी दी कि पिछले कुछ समय से ये बात साफ हो रही है कि लोग टैक्स बचाने के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी लेने का रास्ता अख्तियार कर रहे हैं और इस माध्यम का गलत यूज कर रहे हैं, जिससे रोकने के लिए 5 लाख रुपये से ज्यादा पर टैक्स की बात की गई है.

दो टैक्स सिस्टम पर वित्त मंत्री की साफ राय

वित्त मंत्री ने कहा कि दो टैक्स सिस्टम के जरिए सरकार लोगों को ज्यादा विकल्प और बढ़िया विकल्प दे रही है. लोगों को टैक्स बचाना है तो वो पुराने टैक्स सिस्टम को छोड़ सकते हैं और नए टैक्स सिस्टम में आ सकते हैं. सरकार ने उनको ज्यादा विस्तारित ऑप्शन दिए हैं और लोगों के पास ये चॉइस है कि वो किस टैक्स रिजीम में रहकर मैक्सिमम बेनेफिट उठा सकते हैं. 

विदेशी वित्तीय संबंधों पर वित्त मंत्री से हुआ सवाल

एक विदेशी पत्रकार के जरिए पूछे गए सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ने कहा कि भारत जहां वैश्विक संस्थाओं से फंडिंग हासिल कर रहा है वहीं दुनियाभर में अपनी आर्थिक नीतियों के जरिए जरूरतमंद इलाकों या देशों में अपनी सहायता भी पहुंचा रहा है. इसके परिप्रेक्ष्य में ये बात भी ध्यान रखनी चाहिए कि देशों के बीच व्यापार, आर्थिक व गैर-आर्थिक संबंधों पर भारत को अलग-अलग तरीकों से मामलों को संभालना होता है. 

देश की आर्थिक स्थिति पर कोई खतरा नहीं- वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने कहा कि देश के मैक्रो-इकनॉमिक आंकड़ों पर खतरा नहीं है और ऐसा हम इसलिए कह सकते हैं क्योंकि पिछले 2 दिनों में देश में 8 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया है. इसके साथ ही हम ये भी जानते हैं कि एफपीआई का आना-जाना एक सामान्य प्रक्रिया है और इसके आधार पर देश की आर्थिक स्थिति को लेकर कोई नजरिया बनाना ठीक नहीं है. 

दो बैंकों के निजीकरण के सवाल पर वित्त मंत्री ने नहीं दिया कोई जवाब

वित्त मंत्री ने आंध्रा बैंक सहित दो बैंकों के निजीकरण के सवाल पर कहा कि फिलहाल इस पर कोई अपडेट नहीं है. 

क्रिप्टोकरेंसी पर पूछे गए सवाल पर वित्त मंत्रालय का ये था जवाब

क्रिप्टोकरेंसी पर पूछे गए सवाल के जवाब में वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि इसका इस्तेमाल आर्थिक क्षेत्रों से ज्यादा गैर आर्थिक क्षेत्रों में ज्यादा देखा जा रहा है. जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है, इसके रेगुलेशन की जरूरत और अधिक बढ़ रही है. पिछले बजट में सरकार ने इस दिशा में प्रयास किए हैं और ब्लॉकचेन के जरिए किसी तरह के अवैध फायदों पर अंकुश लगाने की कोशिश भी की है. 

अडानी समूह पर पूछे गए सवालों पर वित्त मंत्री और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने ये कहा

अडानी समूह पर पूछे गए सवालों पर वित्त मंत्री ने कहा कि ये संवाद दरअसल बजट के फैसलों और एलानों से जुड़ा है और अन्य किसी विषय पर चर्चा बाद में की जाएगी. वित्त मंत्री ने कहा कि मैं सवालों को टाल नहीं रही हूं लेकिन पहले बजट से जुड़े सवाल हो जाएं.

अडानी समूह की स्थिति/FPO पर क्या बोलीं वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज कहा कि देश में कितने एफपीओ पहले वापस लिए गए हैं और कितने एफपीओ के वापस लेने से देश की आर्थिक स्थिति पर असर आया है? इस मामले में हालांकि ये कहना जल्दबाजी होगी कि किसी विशाल समूह के शेयरों में गिरावट से समूचे देश पर असर पड़ेगा. हालांकि जहां तक ग्लोबल तरीके से बात की जाए तो ये इस बात का संकेतक नहीं है कि भारतीय बाजार कितने मजबूत हैं.

वित्त मंत्रालय ने दी थी ट्वीट के जरिए जानकारी

सुबह 12 बजे से पहले वित्त मंत्रालय ने निर्मला सीतारामन की पोस्ट बजट प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी थी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अडानी समूह के शेयरों में भारी बिकवाली और एलआईसी या भारतीय शेयर बाजार पर खतरे की संभावना के बारे में सवाल पूछे जाएंगे, ऐसी संभावना है.

कल बीजपी सांसदों को दी गई बजट से जुड़ी जानकारी- सूत्र

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने शुक्रवार को बीजेपी सांसदों को 2023-24 के लिए केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह मध्यम वर्ग, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए लाभ के साथ एक समावेशी बजट है. सूत्रों ने यह जानकारी मिली है. सूत्रों ने बताया कि बातचीत के दौरान बीजेपी सांसदों ने सबसे ज्यादा सवाल नए और पुराने टैक्स सिस्टम के बारे में पूछे. उन्होंने बताया कि सीतारमण ने टैक्सेशन स्ट्रक्चर के बारे में विस्तार से बताया है.

ये भी पढ़ें

Paytm के तिमाही नतीजे शानदार, रेवेन्यू उछलकर 2062 करोड़ रुपये रहा, ऑपरेटिंग प्रॉफिट का लक्ष्य भी हासिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
Microsoft Layoff: टेक जगत में फिर हड़कंप, माइक्रोसॉफ्ट ने की 4800 कर्मचारियों की छंटनी, HR हेड ने बताई वजह
टेक जगत में फिर हड़कंप, माइक्रोसॉफ्ट ने की 4800 कर्मचारियों की छंटनी, HR हेड ने बताई वजह
Currency News: इस देश में 53 हजार रुपए बन जाते हैं 1 करोड़, 10 हजार रुपए लीटर बिकता है पेट्रोल, जानें बाकी चीजों के दाम
इस देश में 53 हजार रुपए बन जाते हैं 1 करोड़, 10 हजार रुपए लीटर बिकता है पेट्रोल, जानें बाकी चीजों के दाम

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget