एक्सप्लोरर

Paytm के तिमाही नतीजे शानदार, रेवेन्यू उछलकर 2062 करोड़ रुपये रहा, ऑपरेटिंग प्रॉफिट का लक्ष्य भी हासिल

Paytm Results: पेटीएम ने अपने तिमाही नतीजों में शानदार ग्रोथ दिखाई है और कंपनी के गाइडेंस से बहुत पहले EBITDA के साथ ऑपरेटिंग प्रॉफिट लक्ष्य हासिल कर लिया है.

Paytm Q3 Result: देश की प्रमुख पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पेटीएम ने कहा कि उसने 31 करोड़ रुपये की ईएसओपी लागत से पहले EBITDA के साथ ऑपरेटिंग प्रॉफिट हासिल कर लिया है. यह बढ़ोतरी सितंबर 2023 के कंपनी के गाइडेंस से बहुत पहले हासिल कर ली गई है. ये बढ़ोतरी कंज्यूमर्स द्वारा अपनाए जाने और मर्चेंट पार्टनर्स द्वारा सब्सक्रिप्शन सर्विसेज के साथ-साथ लोन डिस्ट्रीब्यूशन और कारोबार में देखी गई निरंतर वृद्धि से प्रेरित रही है.

कंपनी के रेवेन्यू में भी जोरदार इजाफा

वहीं कंपनी के रेवेन्यू की बात की जाए तो ऑपरेशंस से मिलने वाला राजस्व  साल दर साल आधार पर 42 फीसदी बढ़कर 2062 करोड़ रुपये पर आ गया है. (इस साल इसमें कोई यूपीआई इंसेटिव रिकॉर्ड नहीं किए गए.) वहीं तिमाही आधार पर देखें तो इसमें 8 फीसदी की बढ़त हासिल की गई है. 

पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने लिखा शेयरधारकों को पत्र

पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने उपलब्धि की घोषणा करते हुए शेयरहोल्डर्स को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि "यह हमारी टीम द्वारा लगातार और फोकस्ड कार्य की वजह से मुमकिन हो पाया है. टीम को क्वालिटी रेवेन्यू के साथ विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया था. हमने विकास के मौकों पर दृष्टि खोए बिना और सभी अनुपालनों के साथ-साथ रिस्क फैक्टर्स को कड़ी निगरानी में रखते हुए इस मील के पत्थर को हासिल किया है."

कंपनी अगला मील का पत्थर जल्द हासिल करेगी- विजय शेखर शर्मा

पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने कहा कि कंपनी के लिए अगला मील का पत्थर  फ्री-कैश फ्लो जेनरेशन होगा. उन्होंने कहा कि ग्रोथ पर हमारा फोकस है और ऑपरेशनल रिस्क और अन्य चिंताओं को ध्यान में रखते हुए भी मुझे इस पर बात पर पूरा भरोसा है कि हमारा अगला पड़ाव फ्री-कैश फ्लो जैनरेटिंग कंपनी बनने का है. पेटीएम का EBITDA ESOP मार्जिन से पहले राजस्व का 2 फीसदी रहा है जो कि एक साल पहले 27 फीसदी था. ईएसओपी मार्जिन से पहले पेटीएम का एबिटडा एक साल पहले (27 फीसदी) की तुलना में राजस्व का 2 फीसदी था, जो योगदान मुनाफे में लगातार सुधार और मजबूत ऑपरेटिंग प्रॉफिट के कारण था. कंपनी ने कहा कि वह अपने कारोबार में मजबूत राजस्व गति का गवाह बनी रही है और आगे भी रहेगी. 

कंपनी के अन्य शानदार आंकड़े

विजय शेखर शर्मा ने कहा कि कंपनी का मजबूत रेवेन्यू हासिल करने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा. पेटीएम का तिमाही में योगदान लाभ 1,048 करोड़ रुपये था, जिसमें मार्जिन दिसंबर 2021 में 31 फीसदी से लगातार सुधार के साथ दिसंबर 2022 में 51 फीसदी हो गया. पेमेंट बिजनेस की प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार और लोन डिस्ट्रीब्यूशन जैसे उच्च मार्जिन वाले बिजनेस मिक्स में बढ़ोतरी हुई है. पेमेंट बिजनेस में बेहतर प्रॉफिटेबिलिटी की वजह से नेट पेमेंट मार्जिन बढ़कर 459 करोड़ रुपये (साल-दर-साल 120 फीसदी तक) हो गया है.


Paytm के तिमाही नतीजे शानदार, रेवेन्यू उछलकर 2062 करोड़ रुपये रहा, ऑपरेटिंग प्रॉफिट का लक्ष्य भी हासिल

कंपनी के इनडायरेक्ट खर्चों में भी भारी कमी 

पेटीएम के प्लेटफॉर्म से लोन लेने वाले यूजर्स की संख्या में शानदार इजाफा हुआ है और उन्हें भरपूर फायदे मिल रहे हैं. कंपनी के इनडायरेक्ट खर्चों में भी भारी कमी आई है और ये दिसंबर 2021 के 58 फीसदी के मुकाबले दिसंबर 2022 में घटकर 49 फीसदी पर आ गए हैं. 

नए क्षेत्रों में निवेश करना जारी रखेगी पेटीएम

कंपनी का ये भी कहना है कि ये अनुशासन बनाए रखेगी और उन क्षेत्रों में  निवेश करना जारी रखेगी जहां उसे विकास की संभावनाएं नजर आती हैं. जैसे कि मार्केटिंग और सेल्स टीम में निवेश करना जिससे इसका मर्चेंट बेस और सब्सक्रिप्शन सर्विसेज का क्षेत्र और बढ़ सके. पेटीएम लंबी अवधि की टिकाऊ और कैश जैनरेटिंग बिजनेस की धारणा पर लगातार काम करना जारी रखेगी.

ये भी पढ़ें

अब अडानी ग्रुप के समर्थन में उतरा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मुखपत्र में कहा- साल 2016-17 में रची गई थी पटकथा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget