एक्सप्लोरर

कोरोना की मार: FICCI के सर्वे में खुलासा- 53% कारोबारियों ने माना, काम धंधे पर पड़ेगा असर

15 मार्च से 19 मार्च 2020 के बीच FICCI ने यह सर्वे किया. आइए जानते हैं इसमें क्या पता चला है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का शरीर पर ही नहीं बल्कि भारतीय बाजार पर बुरा असर पड़ा है. इस बात की पुष्टि औद्योगिक संगठन फिक्की की रिपोर्ट में सामने आई है. फिक्की ने एक सर्वे किया है जिसमें उसने पता लगाने की कोशिश की है कि कोरोना वायरस का बाजार पर क्या असर पड़ा है.

यह सर्वे FICCI की मेंबर कंपनियों के बीच 15 मार्च से 19 मार्च 2020 के बीच किया गया. इसमें 317 कंपनियों को शामिल किया गया. फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने इस सर्वे के बारे में कहा है कि इसमें पता चला है कि 53 फीसदी भारतीय कारोबार पर कोरोनोवायरस महामारी का प्रभाव पड़ा है.

फिक्की ने कहा कि व्यवसायों और लोगों को संकट से निपटने में मदद करने के लिए मौद्रिक, राजकोषीय और वित्तीय बाजार उपायों को मिलाने की आवश्यकता है. इसके साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को इस नीति पर भारतीय उद्योग और अर्थव्यवस्था को समर्थन करने की जरूरत है.

आइए जानते हैं सर्वे में क्या पता चला है.

क्या पता चला सर्वे में

1-ऑर्डर में कमी

इस सर्वे में लगभग तीन चौथाई कंपनियों में ऑर्डर में कमी की बात मानी. पचास प्रतिशत कंपनियों ने तो कोरोना की वजह से ऑर्डर में 20 प्रति या उससे भी अधिक की गिरावच की बात कही. वहीं  बुक मार्केट का भी काम बिल्कुल ठंडा पड़ा है. यहां बिक्री में 73 प्रतिशत की कमी आई है.

2-कैश फ्लो कम हुआ

कैश फ्लो पर भी इस माहामारी का काफी प्रभाव पड़ा है. इस वायरस ने नकदी प्रवाह को काफी प्रभावित किया है.लगभग 80 प्रति संगठन कैश लेन-देन में कमी की बात स्वीकरते हैं

3-सप्लाई पर पड़ा असर कोरोना का सप्लाई पर भी असर पड़ा है. 60 प्रतिशत से ज्यादा कंपनियों ने माना है कि उनके सप्लाईचेन पर इस महामारी का असर पड़ा है. सर्वे में 63 प्रतिशत कंपनियों ने माना है कि उनके सप्लाई पर कोरोना का असर पड़ा है तो वहीं 37 फीसदी ऐसा नहीं मानते.

4-सेफ्टी

कोरोना की वजह से कंपनियों में काम करने वाले लोगों पर विशेष ध्यान रखने की बात भी कही गई है. 40 फीसदी कंपनियों ने माना है कि वह अपने इम्प्लॉई को चेक रहे हैं कि वह कहीं वायरस से संक्रमित तो नहीं. वहीं 30 फीसदी कंपनियों ने अपने यहां काम करने वाले लोगों को वर्क फॉर्म होम का विक्लप दे दिया है.

5-अगले छह महीने में स्तिथि नियंत्रण की बात कही

इस सर्वे में 42.47 फीसदी लोगों ने माना कि आने वाले तीन महीनों में स्थिति नियंत्रण में होगी. वहीं 45.21 फीसदी का मानना है कि इसमें 6 महीने का वक्त लगेगा. 6.16 फीसदी 9 महीने में स्थिति नियंत्रण में होने की बात कह रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget