एक्सप्लोरर

FDI Inflow: चालू वित्त वर्ष में एफडीआई ने दिया झटका, पहली तिमाही में आई 34 फीसदी की गिरावट

FDI Latest Update: इस साल जून महीने के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में साल भर पहले की तुलना में तेजी आई है, लेकिन पूरी पहली तिमाही के हिसाब से ठीक-ठाक गिरावट दर्ज की गई है...

अन्य देशों से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करने के मामले में भारत को चालू वित्त वर्ष के दौरान झटका लगा है. जून में समाप्त हुई पहली तिमाही के दौरान भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी एफडीआई में ठीक-ठाक गिरावट देखने को मिली है. राहत की बात ये है कि तिमाही के अंतिम महीने यानी जून में ट्रेंड में सुधार होता दिखा है.

साल भर पहले का ऐसा था आंकड़ा

एक दिन पहले सरकार ने एफडीआई के आधिकारिक आंकड़ों की जानकारी दी. उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग यानी डीपीआईआईटी ने आधिकारिक आंकड़ों में बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में एफडीआई में 34 फीसदी की गिरावट आई और यह कम होकर 10.94 बिलियन डॉलर रह गया. साल भर पहले की समान अवधि यानी अप्रैल-जून 2022 के दौरान भारत को एफडीआई से 16.59 बिलियन डॉलर मिले थे.

इस तरह एफडीआई में आई कमी

चालू वित्त वर्ष की बात करें तो एफडीआई के मामले में शुरुआत से ही निराशा हाथ लगी है. वित्त वर्ष के पहले महीने यानी अप्रैल 2023 के दौरान एफडीआई का आंकड़ा 5.1 बिलियन डॉलर रहा, जो अप्रैल 2022 में 6.46 बिलियन डॉलर रहा था. मई महीने के दौरान तो एफडीआई में भारी गिरावट दर्ज की गई, जब एफडीआई साल भर पहले के 6.15 बिलियन डॉलर की तुलना में महज 2.67 बिलियन डॉलर रह गया. हालांकि जून में कुछ राहत मिली, जब एफडीआई में साल भर पहले की तुलना में हल्की गिरावट दर्ज की गई. जून 2022 में एफडीआई 3.98 बिलियन डॉलर रहा था, जो इस साल जून में 3.16 बिलियन डॉलर रहा है.

मार्च तिमाही में भी भारी गिरावट

अगर फ्रेश इक्विटी इनफ्लो, इनकम रीइन्वेस्टमेंट आदि को भी मिलाकर देखें तो चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में टोटल एफडीआई का आंकड़ा 17.56 बिलियन डॉलर रहा है. यह पिछले साल की जून तिमाही के 22.34 बिलियन डॉलर की तुलना में 21.4 फीसदी कम है. इससे पहले मार्च तिमाही के दौरान भी एफडीआई में भारी गिरावट आई थी. जनवरी-मार्च 2023 के दौरान एफडीआई 40 फीसदी से ज्यादा गिरकर 9.28 बिलियन डॉलर रह गया था.

गिरावट के बाद भी टॉप पर सिंगापुर

डीपीआईआईटी के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मॉरीशस, सिंगापुर, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से एफडीआई में गिरावट आई है. इस दौरान करीब 3 बिलियन डॉलर के इनफ्लो के साथ सिंगापुर पहले स्थान पर रहा है, जबकि उसके बाद 1.5 बिलियन डॉलर के साथ नीदरलैंड दूसरे स्थान पर रहा है.

राज्यों में सबसे आगे महाराष्ट्र

तिमाही के दौरान कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर, ट्रेडिंग, दूरसंचार, वाहन, फार्मा और रसायन जैसे क्षेत्रों में एफडीआई में कमी आई है, जबकि सेवा, निर्माण गतिविधियों, निर्माण विकास और विकास एवं धातुकर्म उद्योग में एफडीआई बढ़ा है. राज्यों के हिसाब से जून तिमाही में सबसे ज्यादा 4.46 बिलियन डॉलर का एफडीआई महाराष्ट्र में आया है. महाराष्ट्र को पिछले साल की पहली तिमाही में एफडीआई से 5.24 बिलियन डॉलर मिले थे.

ये भी पढ़ें: जब पूरा हुआ धीरूभाई का सपना... रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम से हुई इन क्रांतिकारी बदलावों की शुरुआत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget