एक्सप्लोरर

FDI in India: न गुजरात, न कर्नाटक... सबसे ज्यादा इस राज्य में आ रहा विदेशी निवेश, लगातार दूसरे साल बना टॉपर

India FDI Inflow: पहली तिमाही के दौरान भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 48 फीसदी की शानदार तेजी आई. यह लगातार दूसरा साल है, जब एफडीआई आकर्षित करने में यह राज्य बाकियों से आगे रहा है...

इस सप्ताह मंगलवार को डीपीआईआईटी ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का आधिकारिक आंकड़ा जारी किया. आंकड़े बताते हैं कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एफडीआई में करीब 48 फीसदी की शानदार तेजी आई और ओवरऑल आंकड़ा 16 बिलियन डॉलर के पार निकल गया. राज्यों के हिसाब से देखें तो एफडीआई आकर्षित करने के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे रहा है.

अकेले महाराष्ट्र का हिस्सा आधे से ज्यादा

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2024 के तीन महीनों में महाराष्ट्र ने 70,795 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित किया. यह किसी भी अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा है. देश के पूरे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में अकेले महाराष्ट्र का हिस्सा 52.46 फीसदी है.

पिछले साल आया इतना विदेशी निवेश

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने डीपीआईआई के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा- पहली तिमाही में देश में टोटल एफडीआई का आंकड़ा 1,34,959 करोड़ रुपये का रहा, जिसमें अकेले महाराष्ट्र का योगदान 70,795 करोड़ रुपये यानी 52.46 फीसदी का है. महाराष्ट्र लगातार दूसरे साल पहले स्थान पर है. पिछले वित्त वर्ष में महाराष्ट्र में एफडीआई के रूप में 12,35,101 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश आया, जो गुजरात और कर्नाटक के सम्मिलित आंकड़े से ज्यादा है.

महाराष्ट्र के बाद इन राज्यों का नंबर

इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा एफडीआई पाने के मामले में कर्नाटक 19,059 करोड़ रुपये के स्थान दूसरे स्थान पर है. दिल्ली को 10,788 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश आया है. चौथे स्थान पर 9,023 करोड़ रुपये के साथ तेलंगाना है. उसके बाद 8,508 करोड़ रुपये के साथ गुजरात, 8,325 करोड़ रुपये के साथ तमिलनाडु, 5818 करोड़ रुपये के साथ हरियाणा, 370 करोड़ रुपये के साथ उत्तर प्रदेश और 311 करोड़ रुपये के साथ राजस्थान का नंबर है.

इन देशों से आया सबसे ज्यादा निवेश

डीपीआईआईटी के आंकड़ों के अनुसार, भारत में आए एफडीआई के स्रोत में सबसे ऊपर सिंगापुर का नाम रहा. सिंगापुर से पहली तिमाही के दौरान 3.9 बिलियन डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया. उसके बाद 3.2 बिलियन डॉलर के साथ मॉरीशस का स्थान रहा. पहली तिमाही के दौरान सिंगापुर और मॉरीशस के अलावा अमेरिका, नीदरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, केमैन आइलैंड और साइप्रस से एफडीआई में तेजी आई. दूसरी ओर जापान, ब्रिटेन और जर्मनी से एफडीआई में कमी आई.

ये भी पढ़ें: वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जमकर आया विदेशी निवेश, 48 फीसदी उछला एफडीआई का इनफ्लो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
CJP Protest: 'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी
'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी
Bank Holiday Today: आज 25 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? घर से निकलने से पहले दूर करें कंफ्यूजन
Bank Holiday Today: आज 25 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? घर से निकलने से पहले दूर करें कंफ्यूजन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget