एक्सप्लोरर

FASTag Deactivation: आप भी चलाते हैं अपनी कार तो अभी कर लें ये काम, वर्ना अगले महीने से होंगे परेशान

FASTag rule change from 01 Feb: फास्टैग से जुड़े नियमों में अगले महीने की शुरुआत से बदलाव हो रहा है. अगर आप भी अपनी कार से चलते हैं तो आपको इससे जुड़े कुछ जरूरी काम अभी निपटा लेने चाहिए...

फास्टैग सभी वाहन चालकों के लिए आज के समय में जरूरी हो गया है. इससे पैसे और समय दोनों की बचत होती है. बिना फास्टैग वाले वाहनों को पहले तो हर टोल प्लाजा पर ज्यादा समय लगता है, वहीं कई बार उन्हें ज्यादा टोल भी भरना पड़ जाता है. अगर आप भी कार लेकर चलते हैं तो फास्टैग के फायदों से जरूर अवगत होंगे. हालांकि कई मामलों में लोग कुछ लापरवाही भी करते हैं, जो अब भारी पड़ने वाली है. फास्टैग से जुड़े नियमों में नए महीने से कुछ बदलाव हो रहे हैं.

एनएचएआई ने फास्टैग पर की सख्ती

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई ने फास्टैग को लेकर सख्ती की है. एनएचएआई ने सभी फास्टैग ग्राहकों से केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी करने के लिए कहा है. एनएचएआई ने कहा है कि सभी फास्टैग यूजर अपने सबसे नए फास्टैग की केवाईसी पूरी करा लें, क्योंकि पर्याप्त केवाईसी नहीं कराए जाने पर बैंक अब फास्टैग को डिएक्टिवेट व ब्लैकलिस्ट करने वाले हैं.

अब बस दो सप्ताह का बचा है समय

अधूरी केवाईसी वाले फास्टैग को ब्लैकलिस्ट या डिएक्टिवेट करने की प्रक्रिया 31 जनवरी के बाद शुरू हो जाएगी. बैंक उन फास्टैग को भी डिएक्टिवेट कर देंगे, जिनमें पर्याप्त बैलेंस तो है, लेकिन केवाईसी पूरी नहीं है. आज 17 जनवरी हो चुका है. मतलब अब बस दो सप्ताह का ही समय बचा है. ऐसे में आपको बिना देरी किए अपने फास्टैग की केवाईसी करा लेनी चाहिए.

ऐसे यूजर भी होने वाले हैं परेशान

अगले महीने से वैसे यूजर को भी परेशानी होने वाली है, जिन्होंने कई फास्टैग ले रखा है. एनएचएआई ने ‘वन व्हीकल, वन फास्टैग’ मुहिम की शुरुआत की है. इस पहल का उद्देश्य एक ही कार से कई फास्टैग को लिंक करने या एक ही फास्टैग का इस्तेमाल कई कार के लिए करने की प्रवृत्ति को हतोत्साहित करना है.

ऐसे करें अपने फास्टैग की केवाईसी

  • सबसे पहले https://fastag.ihmcl.com/ पर जाएं
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ओटीपी की मदद से लॉगइन करें
  • डैशबोर्ड मेन्यू में माय प्रोफाइल ऑप्शन को ओपन करें
  • माय प्रोफाइल ऑप्शन में केवाईसी का स्टेटस चेक करें
  • केवाईसी पूरी नहीं रहने पर केवाईसी सब-सेक्शन में जाएं
  • जरूरी जानकारियों के फील्ड को भरें
  • आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और फोटो जमा करें
  • इसके बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर दें

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार के लिए डेढ़ साल का सबसे काला दिन, एक दिन में निवेशकों के 4.7 लाख करोड़ स्वाहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
Explained: SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget