एक्सप्लोरर

Pension Rules: हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में लापता होने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के परिवार को फैमिली पेंशन देने को लेकर मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Pension Rules: उग्रवादी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवारत केंद्र सरकार के लापता कर्मचारियों के लिए पारिवारिक पेंशन नियमों में बड़ी ढील दी गई है.

Big Relief To Central Government Employees: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir), पूर्वोत्तर राज्यों ( North East States) और नक्सली प्रभावित राज्यों ( Naxal Affected States) में तैनात केंद्रीय कर्मचारियों ( Central Government Employees) को राहत देते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. इन राज्यों में लापता हुए केंद्रीय कर्माचारियों  ( Central Government Employees) के फैमिली पेंशन ( Family Pension)के नियमों में बड़ी राहत दी गई है. प्रधानमंत्री कार्यालय ( PMO) और कार्मिक मंत्रालय (Ministry of Personnel & Pension) के राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसकी घोषणा की है.  

फैमिली पेंशन के नियमों में बड़ा बदलाव
पहले के नियम के मुताबिक अगर कोई केंद्रीय कर्मचारी इन राज्यों में तैनाती के दौरान लापता हो जाता था तो उनके आश्रितों को तब तक फैमिली पेंशन नहीं मिलता था जब कि कर्मचारी को कानून के तहत मृत घोषित नहीं कर दिया जाता था या फिर उसके लापता हुए सात साल नहीं बीत जाते थे. लेकिन नए नियम के मुताबिक जम्मू कश्मीर ,पूर्वोत्तर राज्यों और नक्सली प्रभावित राज्यों में तैनात कोई सरकारी कर्मचारी जो नेशनल पेंशन स्कीम के दायरे में आता है अगर वो अपनी सेवाये देने के दौरान लापता हो जाता है तो उसके परिवार में आश्रितों को पौरन फैमिली पेंशन की बेनेफिट्स दी जाएगी. और अगर कर्मचारी लापता होने के बाद वापस आ जाता है तो जो फैमिली पेंशन इस अवधि में दिया गया होगा वो उसके वेतन से काट लिया जाएगा. 

कश्मीर, नक्सली क्षेत्र में काम करने वालों को राहत
पेंशन विभाग के नए नियम पर जितेंद्र सिंह ने कहा कि, इससे विशेष रूप से उन क्षेत्रों में बड़ी राहत मिलेगी जहां सरकारी कर्मचारियों के लापता होने की घटनाएं अधिक बार होती हैं. उन्होंने कहा कि हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रहे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अपहरण के मामले सामने आए हैं और इसलिए उनमें विश्वास जगाने और उनके और उनके परिवार के हितों की रक्षा के लिए पेंशन नियमों में बदलाव किया गया है.

फैमिली पेंशन के नए नियम
एनपीएस के अंतर्गत आने वाले सरकारी कर्मचारी सेवा के दौरान लापता होने के बाद, फैमिली पेंशन  दिए जाने की स्थिति में, एनपीएस के तहत के तहत स्थायी सेवानिवृत्ति खाता तब तक निलंबित रहेगा जब तक सरकारी कर्मचारी वापस नहीं आ जाते या कानून के अनुसार मृत घोषित नहीं कर दिया जाता. सरकारी कर्मचारी के पुन: उपस्थित होने की स्थिति में, एनपीएस खाता पुनः सक्रिय कर दिया जाएगा और एनपीएस के तहत वही खाता संचालित हो जाएगा.  

ये भी पढ़ें

Railway Concession to Senior Citizen: इस सांसद ने की रेल मंत्री से बुजुर्गों के लिए रेल सफर में रिआयती टिकट शुरू करने की मांग

Petrol Diesel Price: मई 2014 से लेकर अब तक कच्चे तेल के दाम जस का तस, लेकिन पेट्रोल डीजल 34 से 61 फीसदी हुआ महंगा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget