एक्सप्लोरर

Meta Facebook Layoffs: मेटा ने 11,000 कर्मचारियों को निकाला, जानें कितने भारतीय कर्मचारी हुए प्रभावित!

Meta Layoffs: भारत में मेटा के 400 कर्मचारी कार्यरत हैं. जबकि भारतीय ऑपरेशन से कंपनी को लगातार मुनाफा हो रहा है.

Meta Facebook Layoffs: फेसबुक (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा ( Meta) ने अपने 11,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. माना जा रहा है कि मेटा के इस फैसले का असर भारत ( India) में काम कर रहे उसके कर्मचारियों पर भी पड़ सकता है. मेटा के कर्मचारियों के छंटनी के फैसले का असर भारत में उसके अलग अलग वर्टिकल्स में काम कर रही टीम पर पड़ने के आसार हैं. हालांकि भारत में मेटा के इस फैसले से कितने लोग प्रभावित हुए हैं इसकी सही संख्या का अब तक पता नहीं चला है. 

भारत में मेटा का बेहतर परफॉर्मेंस 
मेटा के भारत में करीब 400 कर्मचारी हैं और फाइनैंशियल परफॉर्मेंस के लिहाज से उसका ऑपरेशन यहां बेहतर रहा है. बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म टॉफलर के मुताबिक फेसबुक इंडिया का नेट प्रॉफिट 2021-22 में 297 करोड़ रुपये रहा है जो 2020-21 में 128 करोड़ रुपये रहा था. जबकि 2021-22 में रेवेन्यू में 56 फीसदी का इजाफा हुआ है और ये 2324 करोड़ रुपये रहा है जबकि 2020-21 में रेवेन्यू 1485 करोड़ रुपये रहा था. हाल ही में मेटा के इंडिया हेड रहे अजीत मोहन ने इस्तीफा दे दिया है और वे स्नैप का इंडिया ऑपरेशन देख रहे हैं जो स्नैपचैट की पैरेंट कंपनी है.  

18 साल में सबसे बड़ी छंटनी
फेसबुक के 18 साल के इतिहास में ये सबसे बड़ी छंटनी है. ट्विटर ने भारत में काम करने अपने 90 फीसदी कर्मचारियों को निकाल दिया उसके बाद फेसबुक ने अपने 13 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है. मेटा ने 2023 की पहली तिमाही तक कोई हायरिंग भी नहीं करने का फैसला किया है. दरअसल कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के दौरान जब लोग अपने घरों में बंद थे तो टेक कंपनियों में बूम देखने को मिला था लेकिन बंदिशें खत्म होने के बाद टेक इंडस्ट्री में स्लोडाउन देखने को मिल रहा है.  

दिग्गज कंपनियां कर रही छंटनी 
वैश्विक आर्थिक संकट, बढ़ती ब्याज दरें और रेग्युलेटरी चुनौतियों के चलते अल्फाबेट (Alphabet) और अमेजन ( Amazon) जैसी कंपनियां या तो छंटनी कर रही हैं या हायरिंग पर रोक लगा रही हैं.  स्नैप (Sanp) ने 1300 लोगों की छंटनी की है साथ ही निवेश घटाया है. माइक्रोसॉफ्ट ( Microsoft) ने 1000 लोगों की छंटनी की है. ट्विटर ( Twitter) के खरीदने के बाद एलन मस्क ( Elon Musk)  ने 50 फीसदी से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. 

विज्ञापन से आय में कमी
अमेरिका में आने वाली मंदी का असर मेटा और उसके एडवर्टाइजर्स पर अभी से पड़ने लगा है. साथ ही एप्पल के प्राइवेसी टूल्स का भी फेसबुक इंस्टाग्राम और स्नैप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर असर पड़ा है. टिकटॉक से भी फेसबुक को चुनौती मिल रही है.   पिछले महीने मेटा के खराब नतीजों के बाद निवेशकों ने मेटा के मार्केट वैल्यू में 80 अरब डॉलर की कटौती कर दी थी. इसी वर्ष खराब नतीजों के चलते फरवरी महीने में एक ही दिन में मेटा के वैल्यूएशन में 230 अरब डॉलर की कमी थी जो अमेरिका के कॉरपोरेट इतिहास का एक दिन में हुआ सबसे बड़ा नुकसान था.  

ये भी पढ़ें-

Crypto News: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भूचाल! 1 साल में Bitcoin 75% लुढ़का, जानें बाकी क्रिप्‍टोकरेंसी का हाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget