एक्सप्लोरर

FabIndia IPO: फैब इंडिया भी लाएगा आईपीओ, 4000 करोड़ रुपये जुटाने का है लक्ष्य

FabIndia कंपनी ने IPO के लिए शनिवार को बाजार नियामक सेबी के समक्ष आवेदन किया. सेबी की मंजूरी के लिए पेश मसौदा प्रस्ताव के मुताबिक इस पेशकश में 500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे.

FabIndia IPO: लाइफस्टाइल रिटेल ब्रांड फैब इंडिया (FabIndia) ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के माध्यम से ₹4,000 करोड़ तक जुटाने की योजना बनाई है. इसके लिए कंपनी ने शनिवार को बाजार नियामक सेबी के समक्ष आवेदन किया.

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी के लिए पेश मसौदा प्रस्ताव के मुताबिक इस पेशकश में 500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा फैब इंडिया 2,50,50,543 पुराने शेयरों की बिक्री की पेशकश भी करेगी. बाजार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फैब इंडिया को इस आईपीओ से 4,000 करोड़ रुपये जुटाने का अनुमान है.

कंपनी से जुड़े कलाकारों और किसानों की गिफ्ट देने का प्लान 
कंपनी के प्रवर्तकों की सात लाख शेयर कंपनी के कारोबार से करीब से जुड़े कलाकारों और किसानों को भेंट करने की भी योजना है. आईपीओ संबंधी मसौदा प्रस्ताव में कहा गया है कि कंपनी या उसकी अनुषंगी से जुड़े कुछ किसानों और कलाकरों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए फैब इंडिया के दो प्रवर्तक बिमल नंदा बिसेल और मधुकर खेड़ा उन्हें क्रमश: 4,00,000 शेयर और 3,75,080 शेयर देना चाहते हैं.

मसौदा प्रस्ताव में कहा गया है, "हमारे प्रमोटरों, बिमला नंदा बिसेल और मधुकर खेरा ने अपने संबंधित डीमैट खाते खोले हैं और क्रमशः 4,00,000 इक्विटी शेयर और 3,75,080 इक्विटी शेयर ट्रांसफर किए हैं, जिन्हें कारीगरों और किसानों को उपहार के रूप में ट्रांसफर करने का प्रस्ताव है.’’

शेयरों के नए इश्यू से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी के एनसीडी (गैर परिवर्तनीय डिबेंचर) के स्वैच्छिक मोचन, पूर्व भुगतान या कुछ बकाया उधारों के एक हिस्से के अनुसूचित पुनर्भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.

ये हैं इश्यू के प्रमुख प्रबंधक
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, क्रेडिट सुइस सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, जेपी मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड और इक्विरस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड इश्यू के प्रमुख प्रबंधक हैं.

(यहां ABP News द्वारा किसी भी योजना या IPO में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है. यहां दी गई जानकारी का सिर्फ़ सूचित करने का उद्देश्य है. किसी भी स्कीम में पैसा जमा करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें)

यह भी पढ़ें:

Appointment for Aadhaar: आधार में अपडेट या नया बनवाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करें, यह है तरीका

काम की बात: एक ID से हर तरह की सरकारी सुविधा का मिल सकेगा लाभ, अगस्त से शुरू होगी ‘Single sign on service’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget