एक्सप्लोरर

Dividend Stocks: डिविडेंड से कमाई कराने वाले हैं ये शेयर, बायबैक से भी बनने जा रहे हैं मौके

Ex-Dividend Stocks: नए सप्ताह के दौरान आने वाले दिनों में दर्जनों शेयर एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं. डिविडेंड के अलावा भी बाजार के निवेशकों को कमाई करने के मौके मिलने वाले हैं...

शेयर बाजार में 26 फरवरी से शुरू हो रहा सप्ताह निवेशकों के लिए कमाई के कई मौके लेकर आ रहा है. नए सप्ताह के दौरान एक के बाद एक कर कई कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं. उसके अलावा बायबैक और बोनस से भी निवेशक पैसे बना सकते हैं.

26 फरवरी (सोमवार)

सप्ताह के पहले दिन फाइनोटेक्स केमिकल का शेयर एक्स-डिविडेंड हो रहा है. इसके निवेशकों को 1.2 रुपये का अंतरिम लाभांश मिलने वाला है. इसी तरह गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स लिमिटेड, नैटको फार्मा, सुप्रजित इंजीनियरिंग और वाइब्रेंट ग्लोबल कैपिटल के शेयर भी सोमवार को एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं. इनके शेयरहोल्डर्स को क्रमश: 0.75 रुपये, 0.75 रुपये, 1.1 रुपये और 1.25 रुपये का अंतरिम लाभांश मिलेगा.

27 फरवरी (मंगलवार)

सप्ताह के दूसरे दिन 27 फरवरी को एनएमडीसी लिमिटेड के एक्स-डिविडेंड होने की बारी है. इस पीएसयू कंपनी के बोर्ड ने 5.75 रुपये प्रति शेयर की दर से अंतरिम लाभांश के प्रस्ताव को मंजूर किया है.

28 फरवरी (बुधवार)

साउथ वेस्ट पिनेकल एक्सप्लोरेशन ने 0.25 रुपये के अंतरिम लाभांश की जानकारी दी है. यह शेयर 28 फरवरी को एक्स-डिविडेंड होने वाला है.

29 फरवरी (गुरुवार)

सप्ताह के चौथे दिन बिरला प्रीसिजन टेक्नोलॉजीज, बोधि ट्री मल्टीमीडिया और जुपिटर वैगन्स के शेयर एक्स-डिविडेंड होने वाले हैं. इनके शेयरहोल्डर्स को क्रमश: 0.05 रुपये, 0.50 रुपये और 0.30 रुपये प्रति शेयर की दर से अंतरिम लाभांश मिलने जा रहा है.

इन शेयरहोल्डर्स को फ्री में मिलेंगे शेयर

नए सप्ताह में डीआरसी सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड और फिएम इंडस्ट्रीज के शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर मिलने वाले हैं. डीआरसी सिस्टम्स के शेयरहोल्डर्स को हर 2 पुराने शेयर पर एक नया शेयर मिलेगा, जबकि फिएम के शेयरहोल्डर्स को हर शेयर के बदले नया शेयर मिलने वाला है.

29 फरवरी को बजाज ऑटो का बायबैक

सप्ताह के दौरान आने वाले अन्य इवेंट की बात करें तो बजाज ऑटो ने 29 फरवरी को शेयरों की पुनर्खरीद करने का ऐलान किया है. 26 फरवरी को न्यू लाइट अपैरल्स की ईजीएम है. साउथ इंडियन बैंक 27 फरवरी को राइट इश्यू करने वाला है. वहीं 1 मार्च को नाकोडा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, विदिल रेस्टोरेंट्स और विकसित इंजीनियरिंग की ईजीएम होने वाली है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: 4 महीने में मल्टीबैगर बना एलआईसी का शेयर, इस तरह से आई तूफानी तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget