एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

LIC Share: 4 महीने में मल्टीबैगर बना एलआईसी का शेयर, इस तरह से आई तूफानी तेजी

Multibagger Share: एलआईसी के आईपीओ का अपर प्राइस बैंड 949 रुपये था, जबकि इसकी मौजूदा बाजार कीमत 1,066 रुपये से ज्यादा है...

सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के शेयरों में पिछले कुछ दिनों के दौरान जबरदस्त रैली देखी गई है. हालिया महीनों में एलआईसी के शेयर इस कदर भागे हैं कि न सिर्फ सीएमपी आईपीओ प्राइस से पहली बार ऊपर निकल गया है, बल्कि निवेशकों को अच्छा-खासा प्रॉफिट भी हो गया है. पिछले 4 महीने की तेजी तो एलआईसी के शेयर को मल्टीबैगरों की कतार में शामिल कर देते हैं.

पिछले सप्ताह दिखा करेक्शन का प्रेशर

शुक्रवार 23 फरवरी को एलआईसी का शेयर 0.20 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 1,066.55 रुपये पर बंद हुआ था. यानी एलआईसी के शेयर के लिए सीएमपी (करेंट मार्केट प्राइस) 1,066.55 रुपये है. बीच में यह शेयर 1,175 रुपये तक के उच्च स्तर तक चढ़ा है, जो एलआईसी के शेयर के लिए 52-वीक का नया उच्च स्तर है. हाल के कुछ सेशन में भाव में हल्का करेक्शन आया है. जैसे बीते सप्ताह का चार्ट देखें तो पिछले 5 दिनों में यह शेयर 0.14 फीसदी करेक्ट हुआ है.

सिर्फ इस साल इतना चढ़ चुका भाव

हालांकि यह शेयर बीते एक महीने के हिसाब से 18 फीसदी से ज्यादा के फायदे में है. वहीं 6 महीने के हिसाब से शेयर का भाव करीब 65 फीसदी की और 1 साल के हिसाब से 88 फीसदी के फायदे में है. सिर्फ इस साल की शुरुआत से अब तक एलआईसी के शेयरों के भाव में करीब 25 फीसदी की तेजी आई है.

साल भर में डबल से ज्यादा तेजी

अभी से 4 महीने पहले एलआईसी का एक शेयर 600 रुपये के स्तर पर था. 31 अक्टूबर 2023 को यह शेयर 600 रुपये के भाव पर बंद हुआ था. इस तरह बीते 4 महीने की रैली में शेयर अभी भी 75 फीसदी के फायदे में है, जबकि 52-वीक के हाई लेवल से कंपेयर करने पर फायदा लगभग 100 फीसदी का हो जाता है. इस शेयर का 52-वीक लो लेवल 530.05 रुपये का है. यानी एक साल में इस शेयर ने डबल से ज्यादा की तेजी दिखाई है, जो इसे मल्टीबैगरों की कतार में एंट्री दिला देता है.

डिस्काउंट पर हुई थी लिस्टिंग

एलआईसी का आईपीओ मई 2022 में आया था. आईपीओ को खूब हाइप के बाद भी बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया था. आईपीओ के बाद एलआईसी की लिस्टिंग भी डंवाडोल हुई थी और डिस्काउंट लग गया था. आईपीओ में प्राइस बैंड 902 रुपये से 949 रुपये रखा गया था. हालिया रैली में लिस्टिंग के बाद पहली बार यह शेयर 949 रुपये के स्तर से ऊपर निकला है.

इन कारणों से भाव को मिला सपोर्ट

बाजार के एनालिस्ट मानते हैं कि एलआईसी की हालिया रैली कई कारणों से है. सबसे पहले तो जीवन बीमा के कारोबार में एलआईसी की दबदबे की स्थिति जिम्मेदार है. उसके अलावा मोदी सरकार के कार्यकाल में सरकारी शेयरों को लेकर बने अच्छे माहौल से भी एलआईसी को फायदा हुआ है. एलआईसी ने हालिया दिनों में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं. वहीं तिमाही परिणाम बेहतर रहने से भी स्टॉक को सपोर्ट मिला है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इंसानों जैसा रोबोट बना रही ये कंपनी, बेजोस से लेकर एनविडिया तक ने किया निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Election Results 2026: ममता के ये 5 सिपाही हैं सबसे रईस, जानिए जीते या हारे? एक की नेटवर्थ तो अरबों रुपए है
ममता के ये 5 सिपाही हैं सबसे रईस, जानिए जीते या हारे? एक की नेटवर्थ तो अरबों रुपए है
8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के 6 महीने पूरे, जानें सैलरी-पेंशन बढ़ने से कितने दूर केंद्रीय कर्मचारी?
8वें वेतन आयोग के 6 महीने पूरे, जानें सैलरी-पेंशन बढ़ने से कितने दूर केंद्रीय कर्मचारी?
30 साल में पहली बार हुआ ऐसा! कुवैत ने अप्रैल में नहीं किया एक भी बैरल तेल का निर्यात, दुनिया हैरान
30 साल में पहली बार हुआ ऐसा! कुवैत ने अप्रैल में नहीं किया एक भी बैरल तेल का निर्यात, दुनिया हैरान
सरकार के इस फैसले से चीन की हो गई मौज! हिस्सेदारी के लिए FDI नियमों में दी ढील, समझें कैसे
सरकार के इस फैसले से चीन की हो गई मौज! हिस्सेदारी के लिए FDI नियमों में दी ढील, समझें कैसे

वीडियोज

West Bengal Result: क्या है 'झालमुड़ी' और कैसे इसने किया सियासी उलटफेर? | Pradeep Bhandari
Sansani: होर्मुज़ में ईरानी मिसाइल का कहर | Crime News | Murder Case | ABP News
West Bengal Result: बंगाल में बंज गया मोदी का डंका, चली गईं दीदी | TMC BJP | Suvendu | Mamata
West Bengal Result: बीजेपी की आंधी में ममता गायब! | TMC BJP | Suvendu | Mamata Banerjee
West Bengal Result: PM Modi का BJP दफ्तर से भव्य विजय संबोधन!, 'आज का दिन ऐतिहासिक है' | TMC Vs BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने सीजफायर तोड़ यूएई पर किया अटैक, 8 अप्रैल के बाद पहली बार हमला, 3 भारतीय घायल
ईरान ने सीजफायर तोड़ यूएई पर किया अटैक, 8 अप्रैल के बाद पहली बार हमला, 3 भारतीय घायल
Keralam Election Results 2026: केरलम चुनाव में कांग्रेस नीत UDF ने गाड़ा झंडा, 10 साल बाद सत्ता पर लौटने पर क्या बोले राहुल गांधी
केरलम चुनाव में कांग्रेस नीत UDF ने गाड़ा झंडा, 10 साल बाद सत्ता पर लौटने पर क्या बोले राहुल गांधी
Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में CM बनने के लिए किसका हाथ थामेंगे विजय? TVK से रिश्ते में कौन बंधेगा- DMK या AIADMK
तमिलनाडु में CM बनने के लिए किसका हाथ थामेंगे विजय? TVK से रिश्ते में कौन बंधेगा- DMK या AIADMK
Raja Shivaji BO Day 4 Live: 'राजा शिवाजी' ने पहले मंडे को भी उड़ाया गर्दा! 39 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'राजा शिवाजी' ने पहले मंडे को भी उड़ाया गर्दा! 39 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
लखनऊ के खिलाफ शतक से चूके रोहित शर्मा, फिर भी बना दिए 3 बड़े रिकॉर्ड
लखनऊ के खिलाफ शतक से चूके रोहित शर्मा, फिर भी बना दिए 3 बड़े रिकॉर्ड
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
'ये भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक...', 3 राज्यों में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
'ये भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक...', 3 राज्यों में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
Embed widget