एक्सप्लोरर

Dividend Stocks: आईटीसी से लेकर सन फार्मा तक, इस सप्ताह कई बड़े शेयर हो रहे हैं एक्स-डिविडेंड

Ex-Dividend Stocks: इस सप्ताह एक्स-डिविडेंड होने जा रहे शेयरों में आईटीसी से लेकर सन फार्मा तक और जिलेट इंडिया से लेकर एचपीसीएल तक कई बड़े नाम शामिल हैं...

डिविडेंड से कमाई करने के मौकों की तलाश करने वाले निवेशकों के लिए आने वाला सप्ताह शानदार साबित होने वाला है. बीते दिनों में कई बड़ी कंपनियों ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. अब उनमें से कई बड़े नाम अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का तोहफा देने जा रहे हैं.

लंबी हो रही है एक्स-डिविडेंड लिस्ट

बाजार में 5 फरवरी सोमवार से शुरु हो रहे सप्ताह के दौरान कई नामी शेयर एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं. उन शेयरों में आईटीसी, सन फार्मा, जिलेट इंडिया, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी एचपीसीएल, एनटीपीसी आदि जैसे कई नाम शामिल हैं. जैसे-जैसे दिसंबर तिमाही का रिजल्ट सीजन तेज हो रहा है, एक्स-डिविडेंड होने वाले शेयरों की लिस्ट भी लंबी होती जा रही है.

इनके शेयरहोल्डर्स की मौज

सप्ताह के दौरान एक्स-डिविडेंड होने वाले बड़े शेयरों में कॉफोर्ज लिमिटेड के निवेशकों को 19 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश मिलने वाला है. इसी तरह महानगर गैस लिमिटेड 12 रुपये, सीएमएस इंफो सिस्टम्स 2.5 रुपये, गेल इंडिया लिमिटेड 5.5 रुपये, एनटीपीसी 2.25 रुपये, एचपीसीएल 15 रुपये, आईटीसी 6.25 रुपये, श्री सीमेंट 50 रुपये, राइट्स लिमिटेड 4.75 रुपये और सन फार्मा 8.75 रुपये का अंतरिम लाभांश देने वाली है. वहीं जिलेट इंडिया के शेयरहोल्डर्स को डबल फायदा होने वाला है. इसके शेयरहोल्डर्स को 45 रुपये का अंतरिम लाभांश और 40 रुपये का विशेष लाभांश मिलने जा रहा है.

एक्स-डिविडेंड होने वाले शेयरों की पूरी लिस्ट: 

5 फरवरी (सोमवार): एप्कोटेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड, कॉफोर्ज लिमिटेड, महानगर गैस लिमिटेड, सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड, टानला प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड.

6 फरवरी (मंगलवार): आरती ड्रग्स लिमिटेड, सीएमएस इंफो सिस्टम्स लिमिटेड, गेल (इंडिया) लिमिटेड, किर्लोस्कर न्यूमेटिक कंपनी लिमिटेड, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, एनटीपीसी लिमिटेड, श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड.

7 फरवरी (बुधवार): भंसाली इंजीनियरिंग पॉलिमर लिमिटेड, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CONCOR), एचपीसीएल, एसआरएफ लिमिटेड, सिम्फनी लिमिटेड, वी.आई.पी इंडस्ट्रीज लिमिटेड.

8 फरवरी (गुरुवार): अजंता फार्मा लिमिटेड, जिलेट इंडिया, इंडिया मोटर पार्ट्स एंड एक्सेसरीज लिमिटेड, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, श्री सीमेंट लिमिटेड, वैभव ग्लोबल लिमिटेड, आडवाणी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (इंडिया) लिमिटेड, एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस इंडिया लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, डोलट अल्गोटेक लिमिटेड, जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड, ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, आईबी इन्फोटेक एंटरप्राइजेज लिमिटेड, जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड, केपीआईटी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, एमओआईएल लिमिटेड, प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर लिमिटेड, पीएच कैपिटल लिमिटेड, क्यूजीओ फाइनेंस लिमिटेड, राइट्स लिमिटेड, शांति गियर्स लिमिटेड, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह रहेगी आईपीओ की धूम, निवेशकों से 27 सौ करोड़ रुपये जुटाने बाजार में उतरेंगी ये 5 कंपनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market Updates: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार! खुलते ही 1018 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी का भी हाल बेहाल
भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार! खुलते ही 1018 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी का भी हाल बेहाल
Coal India के शेयरों में आज दिख सकती है हलचल, कंपनी को मिला 1057 करोड़ रुपये का ऑर्डर
Coal India के शेयरों में आज दिख सकती है हलचल, कंपनी को मिला 1057 करोड़ रुपये का ऑर्डर
NSE 13 अप्रैल से लाने जा रहा ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स, जानें ट्रेडिंग के क्या होंगे नियम व बाकी डिटेल
NSE 13 अप्रैल से लाने जा रहा ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स, जानें ट्रेडिंग के क्या होंगे नियम व बाकी डिटेल
निवेशकों की मौज! शेयर बाजार में कमाई का बंपर मौका, कंपनियां देने जा रहीं बोनस; चेक करें रिकॉर्ड डेट
निवेशकों की मौज! शेयर बाजार में कमाई का बंपर मौका, कंपनियां देने जा रहीं बोनस; चेक करें रिकॉर्ड डेट

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
दिल्ली: सिर और रीढ़ पर सिलेंडर से बार-बार किए वार, डेढ़ साल की बच्ची के सामने सुरेश ने की पत्नी की हत्या
दिल्ली: सिर और रीढ़ पर सिलेंडर से बार-बार किए वार, डेढ़ साल की बच्ची के सामने सुरेश ने की पत्नी की हत्या
'वो जिंदा हैं या नहीं...' ट्रंप के इतना कहने के बाद मुज्तबा खामेनेई ने जारी किया नया बयान, किसे कहा थैंक्यू
'वो जिंदा हैं या नहीं...' ट्रंप के इतना कहने के बाद मुज्तबा खामेनेई ने जारी किया नया बयान, किसे कहा थैंक्यू
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार बने बेबी बॉय के पेरेंट्स, पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज, लिखा- 'हमारा परिवार बड़ा हो गया'
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार बने बेबी बॉय के पेरेंट्स, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
खर्ग पर अमेरिका कब करेगा कब्जा? ईरान में मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर ट्रंप ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा
खर्ग पर अमेरिका कब करेगा कब्जा? ईरान में मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला खुलासा
ये हैं दुनिया में तेल के सबसे बड़े बादशाह, जानें हर रिफाइनरी में कितनी बहती हैं तेल की नदियां?
ये हैं दुनिया में तेल के सबसे बड़े बादशाह, जानें हर रिफाइनरी में कितनी बहती हैं तेल की नदियां?
खरीफ सीजन से पहले ऐसे शुरू करें खेत की तैयारी, ये काम करेंगे तो बढ़ेगा उत्पादन
खरीफ सीजन से पहले ऐसे शुरू करें खेत की तैयारी, ये काम करेंगे तो बढ़ेगा उत्पादन
Embed widget