एक्सप्लोरर

India EFTA Deal: भारत में सस्ता मिलेगा यूरोपीय सामान, जानिए ईएफटीए डील से आपको और क्या फायदे होंगे

Free Trade Agreement: भारत और 4 यूरोपीय देशों के संगठन ईएफटीए के बीच रविवार को हुए समझौते से इंडिया में यूरोप का सामान सस्ता मिलने लगेगा. इसमें घड़ियां-चॉकलेट से लेकर कई प्रोडक्ट शामिल हैं.

Free Trade Agreement: भारत और 4 यूरोपीय देशों के संगठन ईएफटीए (EFTA) के बीच रविवार को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर साइन हो गए थे. इस एग्रीमेंट के तहत ईएफटीए के मेंबर आइसलैंड, लाइकेस्टाइन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड 15 साल में भारत में लगभग 100 अरब डॉलर का निवेश करेंगे. इससे करीब 10 लाख नई नौकरियां पैदा होंगी. साथ ही भारत में यूरोप का सामान सस्ता होकर आसानी से मिल सकेगा. भारतीय प्रोडक्ट भी अब इन चारों देशों में खूब दिखाई देंगे. आइए एक नजर डाल लेते हैं कि यूरोप के कौन-कौन से सामान भारत में सस्ते हो जाएंगे. 

शुल्क कम होने से होगा सभी का फायदा 

दरअसल इस डील का चलते भारत इन चारों देशों से आने वाले सामानों और सेवाओं पर से शुल्क कम करेगा. इसका सीधा फायदा कस्टमर्स को होगा. ईएफटीए मेंबर (Iceland, Liechtenstein, Norway, Switzerland) के सामान भारत में पहले से ही काफी पसंद किए जाते हैं. इसलिए इस समझौते को बेहद अहम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी इस डील की सराहना करते हुए कहा था कि इससे भारत को बहुत फायदा पहुंचेगा. 

सरकार और उपभोक्ता दोनों को राहत 

इंडिया ईएफटीए ट्रेड डील से न सिर्फ सरकार बल्कि उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी. वित्त वर्ष 2022-23 में भारत और इन देशों के बीच 18.65 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था. मगर, इसमें भारत का व्यापार घाटा 14.8 अरब डॉलर रहा था. इसके अलावा वित्त वर्ष 2021-22 के 27.23 अरब डॉलर व्यापार से भी यह आंकड़ा काफी कम रहा था.

जानिए क्या हो जाएगा सस्ता 

इस डील के बाद स्विस घड़ियां, फार्मा प्रोडक्ट, फर्टीलाइजर्स, चॉकलेट, मिनरल्स, टेक्सटाइल्स, स्मार्टफोन, आयरन और स्टील प्रोडक्ट सस्ते होंगे. भारत और एईएफटीए के बीच होने वाले व्यापार में स्विट्जरलैंड का लगभग 91 फीसदी हिस्सा है. स्विस प्रोडक्ट भारत में बहुत पसंद किए जाते हैं. मगर, ये काफी महंगे पड़ते हैं. अब इस डील के बाद भारतीयों का पसंदीदा यूरोपीय सामान देश में सस्ता पड़ेगा. भारत स्विस घड़ियों पर 20 फीसदी और यूरोपीय चॉकलेट पर 30 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी लगाता है. भारत सरकार की कोशिश है कि रिसर्च एवं डेवलपमेंट, बैंकिंग एवं फाइनेंशियल सर्विसेज, डिजिटल ट्रेड, बायोटेक्नोलॉजी और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री में इन देशों से सहयोग बढ़ाया जाए. इसके अलावा सीफूड, मेडिटेरेनियन फल, कॉफी, तेल, मिठाइयां, प्रोसेस्ड फूड, घड़ियां और शराब भी सस्ती होने वाली हैं.

ये भी पढ़ें 

SEBI Warning: छोटी कंपनियां स्टॉक प्राइस और आईपीओ में कर रहीं हेरफेर, सेबी ने किया आगाह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold- Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, 0.48% की गिरावट के बाद 147270 रुपए पर पहुंचा भाव, खरीदारी का अच्छा मौका?
Gold- Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, 0.48% की गिरावट के बाद 147270 रुपए पर पहुंचा भाव, खरीदारी का अच्छा मौका?
LPG Rate Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
LPG Rate Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
Petrol- Diesel Price Today: 26 जुलाई को कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है भाव
Petrol- Diesel Price Today: 26 जुलाई को कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है भाव
भारत में महंगी क्यों हुई Diet Coke? जानिए क्या है इसकी वजह
भारत में महंगी क्यों हुई Diet Coke? जानिए क्या है इसकी वजह

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget