एक्सप्लोरर

Potato Fuel: डीजल-पेट्रोल की जगह आलू से फर्राटा भरेगी आपकी कार, तेल निकालने की शुरू हुई तैयारी

Ethanol from Potato: अभी भारत में इथेनॉल के उत्पादन में मुख्य रूप से गन्ने और मक्के का ही फीड स्टॉक के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. आलू को भी इसमें इस्तेमाल किया जा सकता है...

अभी ज्यादातार गाड़ियां डीजल या पेट्रोल से चलती हैं. कुछ इलेक्ट्रिक कारों को छोड़ दें तो सड़क पर फर्राटा भर रहीं लगभग सभी कारों में डीजल या पेट्रोल भराने की जरूरत पड़ती है. अगर चीजें ठीक रहीं तो जल्दी ही आपकी कारें डीजल या पेट्रोल की जगह पर आलू से फर्राटा भर सकती हैं.

पोटैटो इंस्टीट्यूट ने बनाया है ये प्लान

दरअसल सभी घरों की रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले आलू से इथेनॉल बनाने की तैयारी चल रही है. इसके लिए सेंट्रल पोटैटो रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीपीआरआई) ने एक प्रस्ताव तैयार किया है. सीपीआरआई का प्रस्ताव आलू से इथेनॉल बनाने के लिए प्रायोगिक प्लांट लगाने का है. इंस्टीट्यूट पायलट प्लांट में आलू के वेस्ट और छिलकों से इथेनॉल बनाने की अपनी तकनीक का परीक्षण करेगा. ईटी की एक रिपोर्ट में मामले से जुड़े लोगों के हवाले से यह जानकारी दी गई है.

पेट्रोल के बाद डीजल में ब्लेंड करने की तैयारी

इथेनॉल को डीजल व पेट्रोल जैसे जीवाश्म ईंधनों का ग्रीन विकल्प माना जा रहा है. कई देश बड़े पैमाने पर इथेनॉल के रूप में बायोफ्यूल का इस्तेमाल कर रहे हैं. भारत में भी पेट्रोल में इथेनॉल को ब्लेंड किया जा रहा है. आने वाले समय में डीजल में भी इथेनॉल को ब्लेंड किया जा सकता है. सरकार ने पेट्रोल के बाद डीजल में इथेनॉल मिलाने की दिशा में विचार-विमर्श शुरू कर दिया है.

आलू का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है भारत

अभी भारत में इथेनॉल बनाने के लिए मुख्य रूप से गन्ने और मक्के का इस्तेमाल किया जा रहा है. नेशनल पॉलिसी ऑन बायोफ्यूल्स में इस बात का जिक्र किया गया है कि इथेनॉल बनाने के लिए फीडस्टॉक के रूप में सड़े आलू का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह इस कारण भी अच्छा लग रहा है कि भारत में बड़े पैमाने पर आलू की खेती की जाती है. भारत अभी चीन के बाद आलू का उत्पादन करने के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर है.

वैज्ञानिकों को इस कारण दिख रहीं संभावनाएं

आलू के कुल उत्पादन में से 10-15 फीसदी हिस्से को खराबी के चलते छांट दिया जाता है. सीपीआरआई के वैज्ञानिकों का मानना है कि आलू के मामले में वेस्ट की मात्रा काफी ज्यादा है. ऐसे में इथेनॉल के उत्पादन में फीड स्टॉक के रूप में इसका इस्तेमाल करने की काफी संभावनाएं हैं. भारत में आलू के लिए कोल्ड स्टोरेज का सबसे विशाल नेटवर्क है. वहां से भी आलू का ठीक-ठाक वेस्ट इथेनॉल के उत्पादन के लिए मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल के बाद अब डीजल में भी मिलाया जाएगा इथेनॉल, केंद्र सरकार कर रही है 5 फीसदी ब्लेंड करने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
Fuel Price Hike: बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget