एक्सप्लोरर

Mutual Fund: जून महीने में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स के निवेश में 166 फीसदी का उछाल, SIP के जरिए आया 14,734 करोड़ रुपये का निवेश

Small Cap Fund: जून में स्मॉल कैप फंड्स में सबसे ज्यादा निवेश देखने को मिला है. स्मॉल कैप फंड्स में कुल 5471 करोड़ रुपये का निवेश आया है जो मई के मुकाबले 66 फीसदी ज्यादा है.

Mutual Fund News Update: जून महीने में दोनों ही स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स ने बुलंदियों को छूआ तो निवेशकों का भरोसा शेयर बाजार पर और बढ़ गया. जिसका नतीजा है कि जून 2023 में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश में 166 फीसदी का उछाल आया है. जून महीने में निवेशकों ने इक्विटी म्यूचुअल फंड में 8,637 करोड़ रुपये डालें है जबकि मई 2023 में केवल 3240.30 करोड़ रुपये निवेश आया था.    

एम्फी (Association of Mutual Funds in India) ने जून महीने के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश का डेटा जारी किया है. डेटा के मुताबिक सिस्टैमिटक इवेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए निवेश पर निवेशकों का भरोसा कायम है. और जून महीने में SIP के जरिए किया जाने वाले निवेश 14,734 करोड़ रुपये रहा है. हालांकि मई के मुकाबले मामूली कमी आई है. मई 2023 में सिस्टैमिटक इवेस्टमेंट प्लान के जरिए म्यूचुअल फंड्स में कुल 14,749 करोड़ रुपये का निवेश आया था जो कि रिकॉर्ड है. 

एम्फी के मुताबिक इक्विटी सेगमेंट में निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश स्मॉल कैप फंड्स में किया है. स्मॉल कैप फंड्स में जून महीने मे कुल 5471.75 करोड़ रुपये का निवेश आया है जो पिछले महीने के मुकाबले 66 फीसदी ज्यादा है. मई में स्मॉल कैप फंड्स में 2906 करोड़ रुपये का इंफ्लो आया था. हालांकि लार्ज कैप फंड्स में निवेशकों को जून महीने में बिकवाली करते हुए देखा गया. लार्ज कैप फंड मे निवेशकों ने कुल 2049.61 करोड़ रुपये का निवेश किया है. कॉंट्रा फंड में मई महीने के 582.21 करोड़ रुपये के इंफ्लो के मुकाबले जून में 2239.08 करोड़ रुपये का निवेश आया है.    

एम्फी के मुताबिक म्यूचुअल फंड्स का एसेट अंडरमैनेजमेंट (AUM) जून महीने में 44.13 लाख रुपये पर जा पहुंचा है जो मई महीने में 42.90 लाख करोड़ रुपये रहा था. शेयर बाजार में देसी - विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है तो ऐसे बाजार की तेजी को भूनाने में म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने वाले निवेशक भी पीछे नहीं रहना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें 

Cyient DLM IPO: साएंट सीएलएम की स्टॉक एक्सचेंज पर धमाकेदार शुरुआत, निवेशकों को आईपीओ की लिस्टिंग पर 51 फीसदी का मुनाफा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget