एक्सप्लोरर

नौकरीपेशा लोग मोबाइल से निकालेंगे पीएफ के पैसेः EPFO लाएगा 'उमंग' एप

नई दिल्लीः आपके प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी है, जो सभी नौकरीपेशा लोगों को खुश कर देगी. जल्दी ही श्रम मंत्रालय एक ऐसा ऐप लाने वाला है, जिसके जरिए आपको अपने पीएफ खाते से पैसा निकालना और ज्यादा आसान हो जाएगा. इस ऐप का नाम 'उमंग' होगा. उमंग एप के जरिए ईपीएफओ के करीब 4 करोड़ सदस्यों के ईपीएफ विदड्रॉल के क्लेम का निपटारा करना बेहद आसान होगा. खुद श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने इस ऐप को लाने का ऐलान किया है. जानिए कैसे काम करेगा ये एप और इसके फायदे
  • जल्दी ही श्रम मंत्रालय एक ऐसा ऐप लाने वाला है, जिसके जरिए आप अपने पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे.
  • श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने संसद में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि ईपीएफओ ऑनलाइन आवेदन करके ऑनलाइन दावा निपटान प्रक्रिया का डेवलपमेंट किया जा रहा है.
  • एप्लीकेशन को नए दौर के अनुरूप यूनिफाइड मोबाइल ऐप ‘उमंग’ के साथ सेंट्रलाइज्ड किया जाएगा ताकि दावा ऑनलाइन प्राप्त किया जा सके.
  • ईपीएफओ के देशभर के 123 ऑफिसेज में से 100 ऑफिस को इस सेंट्रल सर्वर से जोड़ने का काम पूरा हो चुका है.
  • ईपीएफओ ने अपनी टेक्नोलॉजी एडवांस्ड बनाने और दिल्ली, गुरूग्राम और सिकंदराबाद में अपने 3 सेंट्रल डाटा केंद्रों पर
  • अल्ट्रा मॉडर्न इक्विपमेंट स्थापित करने के लिये टेक्नॉलॉजी पार्टनर के रूप में सेंटर फार डेवलपमेंट आफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) पुणे को जोड़ा है.
ईपीएफओ ने क्यों लिया ये फैसला? ईपीएफओ को प्रॉविडेंट फंड से पैसा निकालना, पेंशन निर्धारण या पीड़ित परिवार द्वारा ग्रुप इंश्योरेंस लेने के लिए करीब 1 करोड़ एप्लीकेशन मिलते हैं. अभी तक इनका निपटारा मैनुअल तरीके से किया जाता रहा है पर एप आने के बाद मोबाइल के जरिए लोगों को अपने पीएफ से जुड़ी दिक्कतों का समाधान मोबाइल पर ही मिल पाएगा. बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि 31 मार्च 2016 तक कुल 3.76 करोड़ सदस्य पीएफ योगदान दे रहे थे जिसमें से 1.68 करोड़ के यूएएन को आधार से जोड़ दिया गया है. हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि कब तक यह एप चलन में आ जाएगा. 3 घंटे में दावे निपटाने का टार्गेटः इससे पहले केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (सेंट्रल पीएफ कमिश्नर) ने जानकारी दी कि ईपीएफओ मई से ऑनलाइन क्लेम सेटल करने की सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है. इसका लक्ष्य सदस्यों के ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 3 घंटे के अंदर पीएफ संबंधी क्लेम का निपटारा करना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget