एक्सप्लोरर

EPFO Latest Update: खाताधारकों को ज्यादा रिटर्न देने के लिए EPFO की धांसू योजना! जानें डिटेल्स

EPFO: ईपीएफओ कॉरपस का 25 फीसदी हिस्सा शेयर बाजार में निवेश करना चाहता है जिसपर ईपीएफओ बोर्ड की उसे मंजूरी का इंतजार है. 

EPFO Latest News Update: ईपीएफओ अपने निवेशकों को उनके जोखिम लेने की क्षमता और उम्र के आधार निवेश के विकल्प देने की तैयारी कर रहा है. इस विकल्प जिन ईपीएफ और पेंशन खाताधारकों की उम्र कम है उनके कुल निवेश में से बड़े हिस्से को इक्विटी यानि शेयर बाजार में निवेश का विकल्प दे सकता है जिससे उन्हें ज्यादा रिटर्न मिले. और जिन खाताधारकों की उम्र ज्यादा है उनके पैसे को बांड या सुरक्षित डेट में निवेश का विकल्प ऑफर किया जा सकता है. दरअसल अपने निवेशकों को उनके निवेश पर ज्यादा रिटर्न देने के मकसद से ईपीएफओ इन नियमों में बदलाव पर विचार कर रहा है.  

मौजूदा समय में ईपीएफओ केवल 15 फीसदी ही फंड के कुल कॉरपस का हिस्सा इक्विटी यानि शेयर बाजार में निफ्टी 50, भारत 22 इंडेक्स और सेंट्रल पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज आधारित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में निवेश कर सकता है. मौजूदा समय में ईपीएफओ के पास कुल 15 लाख करोड़ रुपये कॉरपस है और उसके कुल 6 करोड़ खाताधारक हैं. लेकिन अपने खाताधारकों को ज्यादा रिटर्न देने के लिए ईपीएफओ कॉरपस का 25 फीसदी हिस्सा शेयर बाजार में निवेश करना चाहता है जिसपर ईपीएफओ बोर्ड की उसे मंजूरी का इंतजार है. 

ईपीएफओ प्राविंडेट फंड और पेंशन फंड में जमा पैसे अलग अलग निवेश करने पर विचार कर रहा है. खातधारकों के उम्र और उनके जोखिम लेने की क्षमता के आधार पर उनकी गाढ़ी कमाई को निवेश किया जाएगा. जिसमें कम उम्र के लोगों के फंड में जमा बड़े हिस्से को इक्विटी में तो उम्रदराज लोगों के निवेश को सुरक्षित जगहों पर निवेश करेगा. पेंशन फंड में जमा रकम को इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट जैसे सेक्टर में निवेश किया जा सकता है जिससे ज्यादा रिटर्न मिल सके. 

ईपीएफओ ने 2021-22 में अपने खाताधारकों को 8.10 फीसदी रिटर्न दिया है जो कि बैंक द्वारा दिए जाने वाले रिटर्न से ज्यादा है. लेकिन लंबी अवधि में इस प्रकार के निवेश के तरीकों से ज्यादा रिटर्न देना संभव नहीं है. इसलिए निवेश के तौर तरीकों में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है. ईपीएफ रेट घटकर 8.10 फीसदी पर आ गया है जो कि 1977-78 के बाद सबसे कम है.  

ये भी पढ़ें 

Budget 2023: मोदी सरकार के आखिरी पूर्ण बजट की तैयारी शुरू! बजट में टैक्सपेयर्स से लेकर सभी को मिल सकती है सौगात

Nirmala Sitharaman On Inflation: महंगाई कम करने में राज्यों की भूमिका पर उठे सवाल! जानिए वित्त मंत्री ने क्या दी राज्यों को नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget