एक्सप्लोरर

सरकार ने दिया झटकाः पीएफ पर ब्याज दर 8.65% से घटाकर 8.55% की

श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि ब्याज दर को घटाकर 8.55 फीसदी करने का सुझाव दिया गया था जिसे आज ट्रस्टी बोर्ड की बैठक में स्वीकार किया गया.

नई दिल्लीः सरकार ने आम लोगों को झटका दे दिया है. ईपीएफओ ने पीएफ (प्रोविडेंट फंड) की दरें घटा दी हैं. ईपीएफओ ने चालू वित्त वर्ष के लिए पीएफ की दरें घटाकर 8.55 फीसदी कर दी है. पहले पीएफ की दर 8.65 फीसदी थी. पीएफ पर मिल रहे ब्याज में कमी आने से लोगों की जेब में कम पैसा आएगा.

श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि ब्याज दर को घटाकर 8.55 फीसदी करने का सुझाव दिया गया था जिसे आज ट्रस्टी बोर्ड की बैठक में स्वीकार किया गया और पीएफ खातों पर ब्याज दरों में कटौती कर दी गई है. अब आपकी इनकम पर कटने वाले प्रोविडेंट फंड पर मिलने वाला ब्याज कम हो जाएगा.

 

ये लगातार दूसरा मौका है जब पीएफ पर ब्याज दरों में कटौती की गई है. ईपीएफओ ने 2016-17 के लिए 8.65 फीसदी की ब्याज दर की घोषणा की थी. यह 2015-16 में 8.8 फीसद थी और अब साल 2017-2018 के लिए घटकर 8.55 फीसदी पर आ गई है.

हालांकि चालू वित्त वर्ष में 8.65 फीसदी की ब्याज दर को बनाए रखने के लिए ईपीएफओ ने एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में अपने निवेश का एक हिस्सा इसी महीने 2886 करोड़ रुपये में बेच दिया है. जिसके बाद कहा जा रहा था कि पीएफ खातों की ब्याज दर 8.65 फीसदी पर बरकरार रखी जा सकती है. लेकिन ये सच नहीं हुआ.

हाल के दिनों में सरकार ने कई छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज की दरें घटाई हैं और इसके लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स में निवेश करना पहले जैसा फायदे का सौदा नहीं रह गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली के पटाखों पर मिल रहा कैशबैक? सरकार ने किया सतर्क
दिवाली के पटाखों पर मिल रहा कैशबैक? सरकार ने किया सतर्क
युवाओं को रोजगार देने नई निवेश नीति लाई सरकार, 120% देगी आर्थिक मदद
युवाओं को रोजगार देने नई निवेश नीति लाई सरकार, 120% देगी आर्थिक मदद
क्या है DICGC? कैसे होगा इससे खाते में रखा पैसा सुरक्षित, RBI ने बताया
क्या है DICGC? कैसे होगा इससे खाते में रखा पैसा सुरक्षित, RBI ने बताया
UPI MDR: दुकानदारों को मिले Soundbox पर 130 रुपए का किराया होगा खत्म
UPI MDR: दुकानदारों को मिले Soundbox पर 130 रुपए का किराया होगा खत्म

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget