एक्सप्लोरर

EPFO: पीएफ से जुड़ी किसी समस्या की करनी है शिकायत, इस तरह ऑनलाइन दर्ज करें शिकायत, जानें पूरा प्रोसेस

PF Online Complaint Process: पीएफ खाताधारकों को खाता संबंधित किसी भी शिकायत को दर्ज करने के लिए ईपीएफओ ने एक लिंक शेयर किया है. यह लिंक है epfigms.gov.in है.

PF Online Complaint Online Registration Process: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) के अगर आप भी खाताधारक हैं तो यह खबर आपके काम की है. कई बार पीएफ अकाउंट होल्डर्स अकाउंट से संबंधित कुछ शिकायत दर्ज करानी होती है. ऐसे में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने अपने सदस्यों की सुविधा के लिए ऑनलाइन शिकायत (PF Online Complaint) दर्ज कराने की सुविधा शुरू की है. आप अपने अकाउंट से निकासी की शिकायत से लेकर ब्याज, केवाईसी आदि हर तरह की शिकायत ईपीएफओ (EPFO) द्वारा जारी किए गए सिस्टम पर दर्ज करा सकते हैं.

EPFO ने ट्वीट कर दी जानकारी
पीएफ खाताधारकों को खाता संबंधित किसी भी शिकायत को दर्ज करने के लिए ईपीएफओ ने एक लिंक शेयर किया है. यह लिंक है epfigms.gov.in है. इस पर क्लिक करके और कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा संगठन ने एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है जिस पर कॉल करके आप आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. तो चलिए हम आपको शिकायत दर्ज कराने के प्रोसेस के बारे में बताते हैं-

EPFO अकाउंट होल्डर्स इस तरह दर्ज करें अपनी शिकायत-
शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले epfigms.gov.in पर क्लिक करें.
आगे Register Grievance ऑप्शन पर क्लिक करें.
आगे आपको अपने स्टेटस चुनना होगा.इसमें PF मेंबर, EPS Pensioner, Employer में से किसी एक ऑप्शन का चुनाव करना होगा.
इसमें PF मेंबर को चुनें और UAN नंबर और Security कोड दर्ज करें.
इसके बाद Get Details ऑप्शन पर क्लिक करें.
इसके बाद Get OTP ऑप्शन पर क्लिक करें.
इसके बाद आपसे सारे पर्सनल डिटेल्स मांगे जाएंगे जिसे फिल करें.
इसके बाद आगे आपको अपनी शिकायत का ऑप्शन चुनना होगा.
Grievance ऑप्शन को चुनने के बाद आपको अपनी शिकायत के डिटेल्स फिल करें.
शिकायत संबंधी कोई डॉक्यूमेंट हो तो उसे दर्ज करें.
इसके बाद इसे सब्मिट कर दें.
आपके Registered Mobile Number और ईमेल आईडी पर आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी.

शिकायत का स्टेटस इस तरह करें चेक
आपके द्वारा दर्ज की गई शिकायत का स्टेटस चेक करने के लिए आप epfigms.gov.in पर क्लिक करें. यहां आपको View Status ऑप्शन दिखेगा उसपर क्लिक करें. यहां अपना Registered Mobile Number और ईमेल आईडी दर्ज करें. इसके बाद सिक्योरिटी कोड दर्ज करें. इसके बाद आपको अपनी शिकायत का स्टेटस दिखने लगेगा.

ये भी पढ़ें-

Electric Two Wheelers: आग लगने की घटनाओं के बाद इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का बीमा प्रीमियम बढ़ाने पर कर रही कंपनियां विचार

LIC: LIC हाउसिंग फाइनेंस से कर्ज लेना होगा महंगा, होम लोन पर बढ़ाई ब्याज की दरें- जानें किनके लिए बढ़ीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget