एक्सप्लोरर

EPFO: इन कर्मचारियों को मिलेगी ज्यादा पेंशन, ईपीएफओ ने जारी किया सर्कुलर, जानें कैसे करें अप्लाई 

EPFO: ईपीएफओ ने कर्मचारियों को उच्च पेंशन देने के लिए सर्कुलर जारी किया है. सर्कुलर में बताया गया है कि कौन अप्लाई कर सकता है और कैसे. आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

Employees Provident Fund: योग्य कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन को लेकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक सर्कुलर जारी किया है. गुरुवार को ईपीएफओ ने अपने स्थानीय कार्यालयों को इसे लागू करने का निर्देश दिया है. EPFO ने 29 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के निर्देश का पालन करने के लिए यह सर्कुलर जारी किया है. इस सर्कुलर में किन कर्मचारियों को उच्च पेंशन (Higher Pension) मिलेगा और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं, इसके बारे में जानकारी दी गई है. 

कौन ले सकता है उच्च पेंशन?

सर्कुलर में बताया ​गया है कि केवल वे कर्मचारी योग्य हैं, जिन्होंने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) योजना के तहत अनिवार्य रूप से उच्च वेतन में योगदान दिया है और रिटायरमेंट (Retirement) से पहले उच्च पेंशन के लिए ऑप्शन (Higher Pension Option) चुना था, लेकिन उनके इस रिक्वेस्ट को ईपीएफओ की ओर से स्पष्ट रूप से अस्वीकार कर दिया गया था.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कहा कि जिन सदस्यों ने 5 हजार रुपये या 6 हजार 500 रुपये की वेतन सीमा से अधिक वेतन पर पेंशन के लिए योगदान दिया था और उच्च पेंशन का विकल्प चुना था तो उसे यह लाभ दिया जाएगा. 

किसे नहीं मिलेगा EPF की ओर से उच्च पेंशन 

सर्कुलर के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के 4 नवंबर, 2022 के आदेश के बाद के कर्मचारी उच्च पेंशन योजना के तहत पात्र नहीं होंगे. वहीं किसी भी विकल्प का प्रयोग किए बिना 1 सितंबर, 2014 से पहले रिटायरमेंट हुए कर्मचारी भी इसकी सदस्याता से बाहर हो चुके हैं. 2014 के संशोधन के अनुसार विकल्प का प्रयोग करने वाले कमचारियों को ही इसका लाभ दिया जाएगा. 

उच्च पेंशन पाने के लिए कैसे करें अप्लाई (Apply For Higher Pension)

अगर आप उच्च पेंशन पाने के लिए योग्य हैं तो आप स्थानीय कार्यालय पर जाकर पेंशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आपको पूरी तरीके से भरा हुआ आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेजों को भी साथ ले जाना होगा. आवेदन फॉर्म आयुक्त की ओर से बताए गए तरीके के अनुसार ही करना होगा. फिर सत्यापन करना होगा. आदेश के तहत कोई भी गलती पाई जाती है तो आवेदन निरस्त भी किया जा सकता है. समायोजन की स्थिति में पेंशन आवेदक को सहमति मिल सकती है. 

अगर किसी भी स्थिति में प्रोविडेंट फंड ट्रस्ट से ईपीएफओ में पैसा भेजा जाता है तो ट्रस्टी को इसकी जानकारी देनी होगी. कुछ ही दिन में ब्याज के साथ ही पेमेंट जमा कर दिया जाएगा. 

उच्च पेंशन के लिए दस्तावेज 

  • ईपीएफ योजना के पैरा 26(6) के तहत विकल्प का प्रमाण
  • नियोक्ता की ओर से वेरिफाई की गई पैरा 11(3) के तहत विकल्प का प्रमाण
  • जमा की गई राशि का प्रमाण
  • 5,000 रुपये या 6,500 रुपये की वेतन सीमा से ज्यादा वेतन पर पेंशन फंड में जमा राशि का प्रमाण
  • APFC या किसी अन्य की ओर से मना किए गए लिखित में प्रमाण 

यह भी पढ़ें
Pulses Price Hike: रोटी के बाद अब दाल भी महंगी! छह महीने में 10 फीसदी तक बढ़ी अरहर और उरद दाल की कीमतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget